
बड़ा सवाल? -क्या इस बार आदेश लागू होंगे या पहले की तरह रसूख से रुकवा लिए जाएंगे?.आदेश जारी होने के बाद अब अमल पर नजर!.
देहरादून :आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच गढ़वाल पुलिस महकमे में 39 निरीक्षक नागरिक पुलिस के तबादले किए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र की ओर से जारी आदेश में देहरादून, हरिद्वार समेत विभिन्न जनपदों में तैनात निरीक्षकों को नई तैनाती दी गई है। कई निरीक्षकों को मैदानी जनपदों से हटाकर पर्वतीय जिलों में भेजा गया है, जबकि कुछ को पहाड़ से मैदान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तबादला सूची में देहरादून और हरिद्वार में तैनात निरीक्षकों के साथ टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जनपदों के अधिकारियों की तैनाती भी बदली गई है। आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने और स्थानांतरण प्रक्रिया का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.हालांकि, गढ़वाल पुलिस में तबादला आदेश जारी होना कोई नई बात नहीं है। लंबे समय से समय-समय पर निरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी होते रहे हैं, लेकिन आदेशों के वास्तविक अनुपालन को लेकर सवाल भी उठते रहे हैं। चर्चा रही है कि कई अधिकारी तबादले के बाद अपनी तैनाती रुकवाने में कामयाब हो जाते हैं और जारी आदेशों के बावजूद पुरानी जगहों पर बने रहते हैं।
ऐसे में इस बार 39 निरीक्षकों की जारी ट्रांसफर सूची के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सभी अधिकारियों को वास्तव में नई तैनाती पर भेजा जाएगा? क्या देहरादून और हरिद्वार जैसे मैदानी जनपदों में लंबे समय से तैनात निरीक्षक इस बार पहाड़ की जिम्मेदारी संभालेंगे, या फिर पहले की तरह तबादला आदेशों में बदलाव और रुकवाने का सिलसिला जारी रहेगा?
बहराल आदेश जारी होने के बाद अब निगाहें इसके धरातल पर अनुपालन पर टिकी हैं। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस महकमे में निष्पक्ष और प्रभावी स्थानांतरण व्यवस्था की बात हो रही है, ऐसे में यह फेरबदल केवल कागजी आदेश बनकर न रह जाए, बल्कि सभी संबंधित अधिकारियों की नई तैनाती वास्तव में सुनिश्चित हो—यही इस पूरे मामले का अहम पहलू है।
गढ़वाल परिक्षेत्र में 39 निरीक्षकों की तबादला सूची
वर्तमान तैनाती → नई तैनाती | आदेशानुसार क्रम संख्या
हरिद्वार से स्थानांतरित निरीक्षक (क्रमांक 1–11)
1- राम किशोर सकलानी — हरिद्वार → रुद्रप्रयाग
2-नरेंद्र सिंह बिष्ट — हरिद्वार → चमोली
3- मनीष उपाध्याय — हरिद्वार → टिहरी
4- मनोहर सिंह — हरिद्वार → देहरादून
5- दिनपाल कोहली — हरिद्वार → उत्तरकाशी
6- शांति कुमार — हरिद्वार → देहरादून
7- कमल मोहन सिंह — हरिद्वार → देहरादून
8-गोविंद कुमार — हरिद्वार → रुद्रप्रयाग
9- देवेंद्र सिंह रावत — हरिद्वार → उत्तरकाशी
10-वीरेंद्र चंद्र रमोला — हरिद्वार → देहरादून
11- प्रदीप बिष्ट — हरिद्वार → टिहरी
देहरादून से स्थानांतरित निरीक्षक (क्रमांक 12–25)
12-सम्पूर्णानंद गैरोला — देहरादून → पौड़ी
13 वीरेंद्र सिंह नेगी — देहरादून → उत्तरकाशी
14-गिरीश चंद्र शर्मा — देहरादून → रुद्रप्रयाग
15-खुशीराम पांडे — देहरादून → उत्तरकाशी
16- अरविंद कुमार — देहरादून → पौड़ी
17- देवेंद्र सिंह चौहान — देहरादून → टिहरी
18- गजेंद्र बहुगुणा — देहरादून → पौड़ी
19- कैलाश चंद्र मट्टू — देहरादून → हरिद्वार
20-हरिओम राज चौहान — देहरादून → चमोली
21- पंकज देवधानी — देहरादून → हरिद्वार
22- कुलदीप रावत — देहरादून → चमोली
23- राजेंद्र सिंह खालिया — देहरादून → हरिद्वार
24- प्रदीप कुमार राणा — देहरादून → टिहरी
25- प्रदीप सिंह रावत — देहरादून → हरिद्वार
अन्य जनपदों से स्थानांतरित निरीक्षक (क्रमांक 26–39)
26- बसंत पांडे — उत्तरकाशी → टिहरी
27- मनोज असवाल — उत्तरकाशी → हरिद्वार
28-राकेश चंद्र मट्टू — चमोली → हरिद्वार
29-नरेंद्र सिंह — चमोली → टिहरी
30-संजय मिश्रा — टिहरी → हरिद्वार
31- देवराज शर्मा — टिहरी → चमोली
32- प्रवींद्र सिंह रावत — टिहरी → रुद्रप्रयाग
33-अजय कुमार जाटव — टिहरी → हरिद्वार
34- प्रताप सिंह — टिहरी → रुद्रप्रयाग
35- सुरेश चंद्र बलूनी — रुद्रप्रयाग → देहरादून
36-मनोज कुमार नेगी — रुद्रप्रयाग → उत्तरकाशी
37-सुधीर कुमार — पौड़ी → चमोली
38-मो. अकरम अंसारी — पौड़ी → उत्तरकाशी
39- नंद किशोर मट्टू — पौड़ी → हरिद्वार.













