
देहरादून :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के मालसी स्थित चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का लोकार्पण कर उसे पर्यटकों के अवलोकनार्थ समर्पित किया। सफेद बाघ के आगमन से चिड़ियाघर का आकर्षण बढ़ने और पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने साथ ही कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी चिड़ियाघर में निःशुल्क प्रवेश देने की घोषणा की।



खबर का सार
- सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का लोकार्पण।
- चिड़ियाघर में सालाना करीब 8.50 लाख पर्यटक पहुंचते हैं।
- चिड़ियाघर से सालाना 7 करोड़ रुपये से अधिक की आय होती है।
- अब कॉलेज के विद्यार्थियों को भी निःशुल्क प्रवेश मिलेगा।
- वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देने पर जोर।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील राज्य में विकास और प्रकृति संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। वन संपदा और जैव विविधता राज्य की अमूल्य धरोहर हैं, जिनका संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है। इस कार्यक्रम में वन मंत्री सुबोध उनियाल, प्रमुख सचिव वन आर.के. सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) कपिल लाल सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहें..















