मुख्यमंत्री आवास में गूंजे इगास के लोकगीत, धामी ने भैलो खेलकर निभाई पहाड़ की परंपरा..

लोक संस्कृति, रीति-रिवाजों और विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान, पारंपरिक नृत्य-संगीत से सजा इगास उत्सव..

देहरादून: मुख्यमंत्री आवास में लोकपर्व इगास पारंपरिक उल्लास, उत्साह और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इगास पर्व की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भैलो खेलकर उत्तराखंड की लोक परंपरा का निर्वहन किया। मुख्यमंत्री आवास में लोकगीतों, पारंपरिक लोकनृत्यों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पहाड़ की समृद्ध विरासत की जीवंत झलक पेश की..

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इगास उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक एकता और पूर्वजों की समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपनी जड़ों, अपनी मिट्टी और गौरवशाली विरासत से जोड़ता है। लोकपर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक जीवन मूल्यों को जीवंत रखने का माध्यम हैं।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोकपर्व, लोकगीत, लोकनृत्य, पारंपरिक खानपान, वेशभूषा और रीति-रिवाज हमारी विशिष्ट पहचान हैं। भैलो खेलने, सामूहिक रूप से लोकगीत गाने और पारंपरिक नृत्य के माध्यम से खुशियां बांटने की परंपराएं आपसी प्रेम, भाईचारे और सामूहिकता का संदेश देती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड STF के नेतृत्व में देहरादून साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी सफलता..लगभग 19 करोड़ के विवादित धनराशि के राष्ट्रीय घोटाले में राजस्थान से पहली गिरफ्तारी..अभियुक्त के खिलाफ़ पूरे भारत में राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर 33 शिकायतें दर्ज..

मुख्यमंत्री ने आधुनिकता के दौर में लोक संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि नई पीढ़ी को इगास, हरेला, फूलदेई, घी संक्रांति और उत्तरायणी जैसे लोकपर्वों के महत्व से परिचित कराना जरूरी है। बच्चों और युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़कर उनमें अपनी विरासत के प्रति गर्व का भाव विकसित करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक संस्कृति को केवल पुस्तकों और आयोजनों तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि इसे घरों, गांवों और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। परिवारों में बच्चों को त्योहारों के ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व से परिचित कराने के साथ गांवों के मेलों और पारंपरिक आयोजनों में युवाओं की भागीदारी बढ़ानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: 01 वर्ष से फरार कुख्यात ईनामी गैंगस्टर को दून पुलिस ने मेरठ से दबोचा..गिरफ्त में आए अभियुक्त के खिलाफ़ लूट,हत्या व नशा तस्करी जैसे गंभीर मुकदमें दर्ज …

मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखंडियों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि देश-विदेश में रहने वाले प्रदेशवासी अपने त्योहारों और परंपराओं को जीवंत रखकर उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को आगे बढ़ा रहे हैं। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जन्मभूमि और पैतृक गांवों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोककलाओं, पारंपरिक मेलों, लोकभाषाओं और ऐतिहासिक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है। उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर अमूल्य पूंजी है, जिसका संरक्षण सरकार के साथ समाज, परिवार और प्रत्येक पीढ़ी की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिसिंग:बीते 03 वर्ष से लापता महिला को देहरादून पुलिस ने पंजाब से सकुशल किया बरामद ..पटेल नगर नयागांव पुलिस ने सोशल मीडिया से सुराग लगा गुमशुदा महिला को परिजनों के सुपुर्द कर मुस्कान लौटाई..

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से इगास सहित सभी पारंपरिक लोकपर्वों को श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाने, स्थानीय लोककलाकारों, शिल्पकारों और पारंपरिक उत्पादों को प्रोत्साहित करने तथा अपनी संस्कृति को जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।

इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायकगण, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। पारंपरिक वेशभूषा, लोकधुनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें