
महिला सुरक्षा के दावों के बीच पीड़िता को मुकदमा दर्ज कराने के लिए दिन-रात थाने के बाहर गुहार लगानी पड़ रही; ग्रामीण भी डटे, आखिर किसका दबाव?
“महिला सुरक्षा की दुहाई देने वाली व्यवस्था में न्याय मांगती महिला को थाने के बाहर बिस्तर लगाकर रात गुजारनी पड़े—इससे बड़ा सवाल पुलिस की कार्यप्रणाली पर और क्या हो सकता है?”
देहरादून/कालसी: उत्तराखंड पुलिस के 26 साल के इतिहास में शायद पहली बार ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है, जहां न्याय और मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर एक महिला थाने के बाहर बिस्तर लगाकर रातभर बैठने को मजबूर है। जिस महिला की सुरक्षा और सम्मान की दुहाई सरकार से लेकर पुलिस प्रशासन तक देता है, उसी महिला को न्याय की मांग के लिए इस तरह संघर्ष करना पड़ रहा है।
कालसी कोतवाली के बाहर पीड़िता और ग्रामीण रातभर डटे है। आरोप है कि बीते 6 नवंबर 2026 क़ो शिकायत पत्र देने के बावजूद अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है. तस्वीर में महिला थाने के बाहर बिस्तर पर बैठी दिखाई दे रही है, जबकि पुलिसकर्मी थाने के भीतर मौजूद हैं। यह दृश्य पुलिस की कार्यप्रणाली और संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। आरोप है कि पीड़ित महिला के साथ एक स्थानीय युवक द्वारा शादी का झांसा देकर 6 साल से रिलेशन बनाकर शारीरिक शोषण किया, और अब शादी से मुकर रहा है. पीड़ित महिला का आरोप में पिछले 13 दिनों से युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तहरीर दी गई है, लेकिन पुलिस इस पर कोई सुनवाई नहीं कर रही है. आरोप यह भी है कि पुलिस राजनीतिक लोगों के दबाव में आकर कार्रवाई करने से पीछे हट रही है.
थाने के भीतर आत्महत्या की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने संभाला मामला
शिकायत पत्र देने के 13दिन तक़ मामले में कार्रवाई न होने से आहत महिला ने कथित तौर पर कालसी कोतवाली के भीतर ही आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि पुलिस द्वारा मान-मनोवल और आश्वासन देकर उसे बचाया गया.. सामने आई तस्वीर में महिला थाने में मेज के ऊपर को ऊंचाई पर खड़ा देखा जा सकता है, जबकि पुलिसकर्मी उसे सुरक्षित नीचे उतारने में मदद करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग पूरी न होने से परेशान महिला ने यह कदम उठाया। पुलिसकर्मियों द्वारा समझाने-बुझाने और आश्वासन दिए जाने के बाद महिला सकुशल नीचे उतरी। इस घटनाक्रम ने पूरे मामले को बेहद गंभीर बना दिया है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल और गहरे हो गए हैं। आखिर एक पीड़िता को न्याय की गुहार लगाते-लगाते इस स्थिति तक पहुंचने क्यों दिया गया? शिकायत पर समय रहते कार्रवाई होती तो क्या हालात यहां तक पहुंचते?
शादी का झांसा देकर कथित शोषण का आरोप,
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, थाने के बाहर बिस्तर लगाकर कुछ लोगों के साथ धरने पर बैठी महिला का आरोप है कि उसके ही गांव का एक पुरुष लंबे समय से शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा और अब शादी करने से मुकर रहा है। महिला का आरोप है कि जब मामले में सारी हदें पार हो गईं और उसे न्याय नहीं मिला, तो वह संबंधित पुरुष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तथा मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर कालसी कोतवाली पहुंची। लेकिन आरोप है कि पुलिस अब तक मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं कर रही है, जिसके चलते पीड़िता ग्रामीणों के साथ दिन-रात थाने के बाहर बैठकर न्याय की गुहार लगाने को मजबूर है।
महिला सुरक्षा के दावे और जमीनी हकीकत में कितना अंतर?
सरकार और पुलिस महिला सुरक्षा, सम्मान और न्याय को लेकर लगातार दावे करती हैं, लेकिन कालसी की यह तस्वीर उन दावों के सामने एक असहज सवाल खड़ा करती है। आखिर एक महिला को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए रातभर थाने के बाहर बैठना क्यों पड़ रहा है? क्या शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई करना पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है?
आखिर किसका दबाव?
पीड़िता और ग्रामीणों के रातभर थाने में डटे रहने के बावजूद कार्रवाई न होने के आरोप ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या पुलिस किसी दबाव में है? क्या कोई प्रभावशाली व्यक्ति कार्रवाई को प्रभावित कर रहा है? या फिर पुलिस की कार्यप्रणाली में ही ऐसा रवैया है, जहां पीड़ितों को सुनवाई के लिए संघर्ष करना पड़ता है?
इन सवालों का जवाब कालसी पुलिस और पुलिस के उच्चाधिकारियों को देना चाहिए।
न्याय मांगने के लिए बिस्तर लेकर थाने पहुंचना—व्यवस्था पर तमाचा!
उत्तराखंड पुलिस के 26 वर्ष पूरे होने के बाद भी यदि किसी महिला को मुकदमा दर्ज कराने और न्याय की मांग के लिए थाने के बाहर बिस्तर लगाकर रात गुजारनी पड़े, तो यह पुलिस व्यवस्था और महिला सुरक्षा के दावों पर गंभीर सवाल है।
पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवाल
आखिर पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने में देरी क्यों?
जब पीड़िता और ग्रामीण रातभर थाने में मौजूद हैं, तो उनकी शिकायत पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?
क्या पुलिस किसी दबाव में है या मामले में कोई ऐसा प्रभावशाली व्यक्ति है, जिसके चलते कार्रवाई ठिठकी हुई है?
आम नागरिक को शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने के बाहर रात गुजारने और बिस्तर लगाने तक की नौबत क्यों आ रही है?….
बहराल अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन पीड़िता की शिकायत पर क्या कदम उठाता है और इस पूरे मामले में जवाबदेही तय होती है या नहीं।











