उत्तराखंड की घाटियों से मसूरी तक 658 KM का हिमालयी रोमांच! 10 जिलों में दौड़ेंगी MTB साइकिलें, 80 राइडर्स के साथ ‘अल्टीमेट उत्तराखंड’ का आगाज..

धामी बोले—ऐसे आयोजन उत्तराखंड की संस्कृति, पर्यटन और स्थानीय रोजगार को नई पहचान दे रहे हैं; 26 नवंबर को मसूरी में होगा समापन..

हल्द्वानी/मुक्तेश्वर: उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को नई पहचान देने के उद्देश्य से अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन MTB चैलेंज-2026 का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतियोगिता के शुभारंभ की पूर्व संध्या पर मुक्तेश्वर में आयोजित गाला डिनर कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते हुए देशभर से पहुंचे 80 साइकिलिस्टों का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  बाहरी राज्यों से देहरादून आकर प्रॉपर्टी कब्जाने वाले लोगों की अब खैर नहीं, गैंगस्टर और गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी..

मुख्यमंत्री ने कहा कि 658 किलोमीटर लंबी यह साइकिलिंग प्रतियोगिता प्रदेश के 10 जनपदों से होकर गुजरेगी और 26 नवंबर को मसूरी में संपन्न होगी। ऐसे आयोजन उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों, घाटियों और नगरों को जोड़ने के साथ राज्य की लोकसंस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन की संभावनाओं को देश-दुनिया तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं।उन्होंने कहा कि हिमालयी घाटियों, जैव विविधता और स्थानीय परंपराओं से रूबरू होने वाले प्रतिभागियों के जरिए उत्तराखंड को एडवेंचर टूरिज्म के प्रमुख केंद्र के रूप में पहचान मिलेगी। साथ ही स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा, रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर सरेआम हमलाकर गुंडई दिखाना युवकों को पड़ा भारी..दून पुलिस ने उतारी सारी खुमारी..08 अभियुक्त गिरफ्तार…

इस कार्यक्रम में कुमाऊं की सांस्कृतिक विरासत ने भी रंग जमाया। विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने लोकगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। राजुला-मालूशाही की अमर प्रेमगाथा पर आधारित नृत्य और ‘तेरो नथुली को डोर’ गीत पर छपेली नृत्य विशेष आकर्षण रहे। वही देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे साइकिलिस्टों, अतिथियों और आयोजकों के स्वागत के बीच उत्तराखंड की संस्कृति और हिमालयी रोमांच का खूबसूरत संगम देखने को मिला।

यह भी पढ़ें 👉  गंगा घाटों पर टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह दून पुलिस की गिरफ्त में..गैंग के 10 सदस्य गिरफ्तार…नकदी सहित चोरी का माल बरामद..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें