त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू..

देहरादून :जनपद देहरादून में त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों पर उपचुनाव की प्रक्रिया के तहत संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड की अधिसूचना के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डा. आशीष चौहान ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।जारी आदेश के अनुसार, जनपद की जिन ग्राम पंचायतों एवं क्षेत्र पंचायतों में रिक्त पदों पर उपचुनाव कराया जाना है, उन क्षेत्रों के संबंधित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू रहेगी। यह आचार संहिता उपचुनाव की मतगणना समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  सख़्त एक्शन: शिक्षा माफियाओं पर दून पुलिस और प्रशासन का कड़ी कार्रवाई जारी..यूनिवर्सल बुक डिपो,नेशनल बुक,ब्रदर पुस्तक भंडार और एशियन बुक शॉप्स सील…दोषी प्रतिष्ठानों पर ताला जड़ ED की कार्रवाई जल्द !..

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उपचुनाव से संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिज़ाज़, पहाड़ो पर जबरदस्त बारिश और बर्फबारी का अलर्ट. मैदानों में कोहरे ओर शीतलहर का रहेगा प्रकोप ..

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) देहरादून की ओर से जारी आदेश की प्रति संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को आवश्यक कार्रवाई तथा व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रेषित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सख्ती: DM की संस्तुति पर "हयात रेसीडेंसी"को 24 घंटे बार संचालन की अनुमति को आबकारी आयुक्त ने किया निरस्त..अब सभी लाइसेंसी बार और पब को रात 11 बजे तक ही खोलने की अनुमति...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें