
मां के निधन की खबर से राजनीतिक जगत और उत्तराखंड में शोक की लहर..
देहरादून/पौड़ी गढ़वाल :उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शुक्रवार, 20 नवंबर को निधन हो गया। करीब 91 वर्ष की आयु में उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में आवास पर अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार आज 20 नवंबर 2026 क़ी सुबह तकरीबन 11 बजे से 11:50 बजे के बीच उनका निधन हुआ। वह लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर को भी घर बुलाया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका..
सावित्री देवी के निधन की पुष्टि पौड़ी के जिला सूचना अधिकारी और परिवार के सदस्यों की ओर से की गई है। उनके निधन की खबर से परिवार में शोक छा गया है, वहीं उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भी शोक की लहर है।
योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को पौड़ी गढ़वाल के इसी पंचूर गांव में हुआ था। उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट का 20 अप्रैल 2020 को निधन हो चुका है। परिवार की शुरुआती जानकारी के अनुसार, सावित्री देवी का अंतिम संस्कार शनिवार, 21 नवंबर को हरिद्वार में किए जाने की संभावना है!..
मां के निधन की खबर ऐसे समय आई है, जब योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। मां के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है..













