सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर जताया गहरा शोक, कहा—मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की अनमोल पूंजी..

देहरादून :उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी श्रीमती सावित्री देवी के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

यह भी पढ़ें 👉  ये भी ज़रूरी:SSP देहरादून के निर्देशन में शैक्षिक संस्थानों के पास तम्बाकू,गुटखा,सिगरेट, बीड़ी विक्रय करने वालों पर दून पुलिस ने कसा शिकंजा..

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मां का स्नेह, ममता और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। मां का निधन परिवार के लिए ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। दुःख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके समस्त परिजनों के साथ हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर क्लेमेंटाउन प्रभारी सहित सब-इंस्पेक्टर लाइन हाज़िर... शिशुपाल पाल राणा बने क्लेमेंटाउन ने नए थानाध्यक्ष.

मुख्यमंत्री ने बाबा केदार से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

यह भी पढ़ें 👉  *कांग्रेस शरणम गच्छामि* 5 दिन फजीहत के बाद, हरक को हरी झंडी. कांग्रेस में हुए शामिल, लेकिन टिकट पर सस्पेंस बरकरार…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें