
देहरादून:सुद्धोवाला जेल (कारागार) में महिला बंदियों के हुनर को बढ़ावा देने और पोषण आहार के प्रति जागरूकता करने के उद्देश्य से “लाइफ एंड लिबर्टी फाउंडेशन” नई दिल्ली के सहयोग से कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.. दो चरणों में होने वाले इस प्रतियोगिता में 20 महिला बंदियों ने प्रतिभा किया. पोषण से भरपूर पौष्टिक भोजन के इस प्रतियोगिता में महिला बंदियों ने तरह-तरह के पोषण से भरपूर व्यंजन बनाये, जिन्हें निर्णायक मंडल टीम ने खूब सराहा.. उल्लेखनीय है कि “राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2026” के उपलक्ष में महिला बंदियों हुनर को बढ़ावा देने और पोषण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “लाइफ एंड लिबर्टी फाउंडेशन” नई दिल्ली के सहयोग से यह प्रतियोगिता आयोजित की गई..

देहरादून जेल कारागार प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार 07 सितंबर 2026 को जिला कारागार, देहरादून में “राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2026” के उपलक्ष्य में महिला बंदियों के हुनर को बढ़ावा देने और पोषण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “लाइफ एवं लिबर्टी फाउंडेशन”, नई दिल्ली के सहयोग से कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुल 02 चरण की प्रतियोगिता में 20 महिला बंदियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें प्रथम चरण में स्प्राउट्स सलाद बनाये जाने एवं द्वितीय चरण में लच्छा परांठे के साथ पौष्टिक पनीर डिश एवं स्वास्थ्यप्रद पेय बनाया गया। निर्णायक मण्डल की भूमिका में दधिराम मौर्य, डी०आ०जी० जेल, मनोज आर्य, वरिष्ठ अधीक्षक, जिला कारागार, हरिद्वार एवं सुश्री अनिंदिता पटनायक, परामर्शदाता मनोचिकित्सक एवं माइंडफुलनेस प्रैक्टिशनर रहे। इसके अतिरिक्त कारागार की महिला बंदियों के लिए “लाइफ एवं लिबर्टी फाउंडेशन” के सहयोग से पौष्टिक भोजन तैयार करवाया गया जिसमें सत्तू शर्वत, ताजा मिक्स सलाद, न्यूट्री वेज कबाब पुदीना चटनी, मल्टीग्रेन पराठा, हिंग और जीरा तड़का मूंग दाल मुख्य आकर्षण रहे। उक्त भोजन शेफ दीपा चावला व पारूल अग्रवाल के निर्देशन में तैयार कराया गया। निर्णायक मण्डल ने महिला बंदियों द्वारा बनाए गए व्यंजनों के स्वाद, पौष्टिकता और प्रस्तुतिकरण की प्रशंसा की।









