शिकंजा:नशा तस्करों के ‘ठिकाने’ पर खाकी का पहरा..नानकसागर डैम पार SSP अजय गणपति का बड़ा एक्शन,‘बिसौटा चौकी’ का किया भव्य शुभारंभ..आमजन में आया सुरक्षा का भाव..

मुख्यमंत्री के संकल्प को धरातल पर उतारने की पहल..जनता में भारी उत्साह:..दुर्गम क्षेत्र में कानून का पहरा..मुख्य उद्देश्य-आम नागरिक को सुरक्षा का अहसास कराना और अवैध गतिविधियों को शून्य पर लाना है:-अजय गणपति ,एसएसपी उधमसिंह नगर..

उधम सिंह नगर नानकसर:- मुख्यमंत्री के ‘नशा मुक्त देवभूमि संकल्प के तहत एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन में उधम सिंह नगर पुलिस ने सीमावर्ती और दुर्गम इलाकों में अवैध नशे के सौदागरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी किलाबंदी कर दी है। नशा तस्करी और आपराधिक गतिविधियों के लिए संवेदनशील माने जाने वाले नानकमत्ता के नानकसागर डैम पार क्षेत्र (बिसौटा) में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने रविवार स्वयं पहुँचकर नवनिर्मित बिसौटा पुलिस चौकी का विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान जब डैम पार के दुर्गम इलाके में जब एसएसपी की गाड़ी पहुँची, तो स्थानीय ग्रामीणों के चेहरे पर साफतौर पर सुरक्षा का भाव साफ देखा गया, जबकि दूसरी ओर अचानक पुलिस की इस मजबूत मौजूदगी से क्षेत्र के नशा तस्करों में हड़कंप मच गया..

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: नगर निगम की भूमि सौदेबाजी कर लाखों रुपये हड़पनें वाले पार्षद पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज..पूर्व में भी कई थानों में धोखाधड़ी सहित कई आपराधिक मामले दर्ज..

दुर्गम क्षेत्र में कानून का पहरा:

उल्लेखनीय हैं कि नानकसागर डैम के उस पार का क्षेत्र भौगोलिक रूप से अलग-थलग होने के कारण अपराधियों के लिए शरणस्थली बना हुआ था.ऐसे में अब नई पुलिस चौकी की स्थापना से अब 24 घंटे पुलिस की सख्त निगरानी रहेगी..

यह भी पढ़ें 👉  वाइल्ड लाइफ के क्षेत्र में उत्तराखंड STF की बड़ी कार्यवाही- टाइगर की खाल व हड्डी के साथ 03 शातिर वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार..फिल्मी स्टाइल में हाईवे में ट्रक चलाकर उसमें कर रहे थे वन्यजीव अंगो की तस्करी..

मुख्यमंत्री के संकल्प को धरातल पर उतारने की पहल:
‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया कि नशे के नेटवर्क को जड़ से उखाड़ना जिला पुलिस की पहली प्राथमिकता है.इसी के तहत आज आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में पूरे विधि-विधान, मंत्रोच्चार और पूजा के साथ चौकी का शुभारंभ किया गया,जिसके बाद एसएसपी ने स्थानीय पुलिस बल को मुस्तैदी से गश्त करने के कड़े निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: रेलवे में जॉब करने वाले सिरफिरे आशिक़ से लड़की पर सरेआम पिस्तौल तान सांसे रोकी..बमुश्किल पब्लिक ने पकड़ पुलिस के हवालें किया..

जनता में भारी उत्साह:
पुलिस चौकी की सौगात मिलने से स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की इस सीधी मौजूदगी से अब नशा कारोबारियों पर नकेल कसेगी और इलाके में शांति व्यवस्था कायम होगी।

“नानकसागर डैम पार का क्षेत्र अब किसी भी अपराधी या नशा तस्कर के लिए सुरक्षित नहीं रहेगा। बिसौटा चौकी की स्थापना का मुख्य उद्देश्य आम नागरिक को सुरक्षा का अहसास कराना और अवैध गतिविधियों को शून्य पर लाना है:-अजय गणपति ,एसएसपी उधमसिंह नगर

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें