शिकंजा:निवेश के नाम पर ₹69.90 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी,साइबर ठग क़ो उत्तराखंड STF ने ग्रेटर नोएडा से दबोचा..

देहरादून: निवेश में मोटे मुनाफे का लालच देकर ₹69.90 लाख की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड STF की साइबर टीम ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक साइबर क्रिमिनल को गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था..मामला देहरादून साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत से जुड़ा है। शिकायतकर्ता के अनुसार फेसबुक पर Anand Rathi Shares And Stock Brokers Limited से संबंधित निवेश विज्ञापन के जरिए संपर्क किया गया। इसके बाद उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर अधिक लाभ का लालच दिया गया और अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा कराई गई। इस तरह शिकायतकर्ता से कुल ₹69,90,000 की ऑनलाइन ठगी की गई।इस मामले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में धारा 318(4), 61(2) BNS एवं 66(D) IT Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बंदूक की नोक पर ऋषिकेश में सुनार को लूटने की घटना में शामिल यूपी का दूसरा कुख्यात बदमाश भी दून पुलिस की गिरफ्त में...अभियुक्त के कब्जे से लूटी गई ज्वैलरी और कुछ गहनों को बेचकर खरीदी गई नई बाइक बरामद......अभियुक्त पर चोरी,लूट व हत्या का प्रयास जैसे आधा दर्जन मुकदमें दर्ज..

🔎 बैंक खाते और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची STF

मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड एसटीएफ,एसएसपी अजय सिंह  के निर्देश पर साइबर टीम गठित की गई। टीम ने ठगी में इस्तेमाल बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया।जांच में सामने आया कि कोटक बैंक के एक खाते में साइबर ठगी से संबंधित ₹10 लाख की रकम पहुंची थी। बैंक खाते और उससे जुड़े मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच के बाद पुलिस को आरोपी के गौतमबुद्धनगर में होने का इनपुट मिला।पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से तलाश की तो पता चला कि आरोपी अपने मूल पते पर न रहकर HIG अपार्टमेंट, ओमीक्रॉन-1, ग्रेटर नोएडा में परिवार के साथ रह रहा था। इसके बाद दबिश देकर आरोपी मुनिन्द्र भाटी पुत्र रविन्द्र भाटी को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दुर्घटना:चकराता में लोखंडी के पास ऑल्टो कार खाई में गिरी..02 की मौत..अन्य घायल..SDRF और दून पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन..

💻 निवेश के नाम पर ठगी का नेटवर्क

साइबर पुलिस के अनुसार साइबर अपराधियों द्वारा लोगों को निवेश के नाम पर अधिक लाभ का लालच देकर रकम विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कराई जा रही थी। इसी क्रम में आरोपी मुनिन्द्र भाटी के कोटक बैंक खाते में ₹10 लाख की रकम पहुंची थी।पूछताछ में आरोपी उक्त रकम के संबंध में संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका। पुलिस अब आरोपी के मोबाइल फोन और बैंक खाते से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। साथ ही उसके अन्य साथियों और साइबर ठगी के नेटवर्क के संबंध में भी पूछताछ एवं अग्रिम विवेचना जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व प्रधानमंत्री की पोती के साथ मारपीट-घरेलू हिंसा का हाई-प्रोफाइल मामला उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय पहुंचा,जांच के आदेश.

📱 आरोपी से बरामद सामान

  • 01 iPhone-13 मोबाइल फोन
  • 02 सिम कार्ड
  • 01 आधार कार्ड
  • 01 कोटक बैंक का खाली चेक

👤 गिरफ्तार साइबर ठग आरोपी

मुनिन्द्र भाटी पुत्र रविन्द्र भाटी
मूल निवासी– ग्राम रौनी अस्तौली, नोएडा, उत्तर प्रदेश
हाल निवासी– HIG अपार्टमेंट, ब्लॉक नं. 55, मकान नं. 101, ओमीक्रॉन-1, ग्रेटर नोएडा, (यूपी )

STF की अपील: उत्तराखंड एसटीएफ, SSP अजय सिंह ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि,किसी भी अज्ञात व्यक्ति के कहने पर बैंक खाते, मोबाइल, OTP, बैंकिंग विवरण अथवा अन्य संवेदनशील जानकारी साझा न करें। निवेश के नाम पर असामान्य रूप से अधिक मुनाफे का लालच देने वाले ऑफर से सावधान रहें। वित्तीय साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज करें..ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें