शिकंजा: फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले अंतर्राज्यीय नेटवर्क का पर्दाफ़ाश,गिरोह का “गन हाउस” मालिक मेरठ से किया गिरफ्तार..उत्तर प्रदेश,हरियाणा से लेकर उत्तराखण्ड तक जुड़े तार: STF..

उत्तराखण्ड STF द्वारा फर्जी शस्त्र लाइसेंस एवं अवैध हथियारों के नेटवर्क के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है। ऐसे संगठित अपराध में संलिप्त प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी: STF,SSP, उत्तराख

देहरादून: उत्तराखंड में फर्जी शस्त्र लाइसेंस इस्तेमाल करने वाले लोगों के खिलाफ एसटीएफ द्वारा युद्धस्तर पर कार्रवाई जा रही है. इसी क्रम में उत्तराखंड एसटीएफ ने अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए फर्जी गन लाइसेंस बनाने वाले मेरठ (यूपी) कंकरखेड़ा (गायत्री ग्रीन, बाईपास रोड)के गन हाउस मालिक को गिरफ्तार किया हैं।

उत्तराखंड STF एसएसपी अजय सिंह के अनुसार इस प्रकरण की विवेचना में फर्जी शस्त्र लाइसेंस तैयार करने वाले अंतर्राज्यीय नेटवर्क, जिसके तार उत्तर प्रदेश, हरियाणा एवं उत्तराखण्ड से जुड़े होने के तथ्य सामने आए हैं.ऐसे में इस संबंध में गहन जांच की जा रही है,और नेटवर्क में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच कर प्रभावी कार्रवाई जारी है..

यह भी पढ़ें 👉  SSP देहरादून की सटिक रणनीति से अन्तर्राज्यीय सट्टा गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में..रायपुर राजीव गाँधी क्रिकेट स्टेडियम में GUJRAT GIANTS VS URBANRISERS HYDRABAD के बीच खेले गये क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा लगाते हुऐ 13 अभियुक्त गिरफ्तार…

STF के अनुसार थाना प्रेमनगर, जनपद देहरादून में मु0अ0सं0 09/2026, धारा 420, 467, 468, 471 भादवि एवं धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। दिनांक 15 जनवरी 2026 को उक्त प्रकरण में अभियुक्त मनोज कुमार के कब्जे से एक फर्जी शस्त्र लाइसेंस, एक अवैध .30 बोर सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल एवं 05 जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे।विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त मनोज कुमार के शस्त्र लाइसेंस को सिरसा से मेरठ तथा बाद में देहरादून स्थानांतरित दर्शाया गया था, जबकि सिरसा जिलाधिकारी कार्यालय से उक्त शस्त्र लाइसेंस कभी जारी ही नहीं किया गया था। जांच में लाइसेंस पूर्णतः फर्जी पाया गया..ऐसे के विवेचना में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर यह भी प्रकाश में आया कि उक्त फर्जी शस्त्र लाइसेंस तैयार कराने में शिवा शस्त्रागार/गन हाउस के मालिक शैलेन्द्र पुत्र राजपाल, निवासी 69, गायत्री ग्रीन, बाईपास रोड, थाना कंकरखेड़ा, जनपद मेरठ, उत्तर प्रदेश की भूमिका रही है. प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर STF टीम द्वारा शिवा शस्त्रागार के मालिक शैलेन्द्र पुत्र राजपाल, निवासी 69, गायत्री ग्रीन, बाईपास रोड, थाना कंकरखेड़ा, जनपद मेरठ, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मिशन गौरा शक्ति की महिला पुलिस जवानों का Self Defence Master Training Programme संपन्न,अब प्रशिक्षण प्राप्त ये पुलिस 13 जनपदों में देंगी निशुल्क ट्रेनिंग..

गिरफ्तार अभियुक्त
शैलेन्द्र पुत्र राजपाल निवासी 69, गायत्री ग्रीन, बाईपास रोड, थाना कंकरखेड़ा, जनपद मेरठ, उत्तर प्रदेश।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

  1. मु0अ0सं0 693/2024, धारा 340, 338, 336, 318, 3 एवं 109 BNS, थाना कंकरखेड़ा, मेरठ।
  2. मु0अ0सं0 09/2026, धारा 420, 467, 468, 471, 120-B भादवि एवं धारा 5/25 आर्म्स एक्ट,
यह भी पढ़ें 👉  गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम के अंतिम तैयारियों का देहरादून जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण…चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें