शिकंजा: ₹80 लाख क़ीमत की स्मैक के साथ सक्रिय नशा तस्कर गिरफ्तार..सब्जी बेचने का काम छोड़ बड़े मुनाफ़े के लालच ने बनाया नशा तस्कर..

मादक पदार्थों की धरपकड़ में थाना राजपुर और एएनटीएफ की संयुक्त कार्यवाही..

गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुका है जेल।अभियुक्त के कब्जे से लगभग 80 लाख रू0 मूल्य की 259 ग्राम स्मैक की बरामद।

देहरादून: ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस और एएनटीएफ टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए लंबे समय से नशा तस्करी में सक्रिय एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्ज़े से 259 ग्राम स्मैक बरामद की गई है.पकड़ी गई स्मैक की कीमत लगभग 80 लाख रुपए आंकी गई है.. थाना राजपुर प्रभारी पी0डी0 भट्ट के अनुसार 02-09-26 की रात्रि में जंगल मंगल तिराहा पुरकुल रोड के पास से मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त रशीद को लगभग 80 लाख रू मूल्य की 259 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्व थाना राजपुर में धारा: 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त इससे पूर्व भी नशा तस्करी और अन्य आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड STF/CCPS की बड़ी सफलता: यूट्यूब वीडियो सब्सक्राइबर में कमाई का लालच देकर करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के महिला सहित 02 विदेशी नागरिक दिल्ली से गिरफ्तार..500 से अधिक फ़र्जी मोबाइल सिम-चाइना,वियतनाम हांगकांग भेज कर भारत में साइबर ठगी का जाल..

सब्जी बेचने का काम छोड़,मोटे मुनाफे के लालच ने बनाया नशा तस्कर ..
थाना राजपुर के अनुसार गिरफ्तार नशा तस्कर रशीद ने पुलिस की गहन पूछताछ में बताया गया कि वह एमडीडीए कॉलोनी केदारपुरम का रहने वाला है,और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सब्जी की ठेली लगाता है। जल्द पैसा कमाने के लालच में वह उक्त स्मैक को मिर्जापुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी एक स्थानीय नशा तस्कर से लाया, जिसे वो स्थानीय नशा तस्करों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। इससे पहले ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त का पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी व अन्य आपराधिक प्रकरणों में जेल जाना प्रकाश में आया है, जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अर्द्धसैनिक बल SSB के साथ SSP देहरादून की महत्वपूर्ण बैठक..आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत SSB के डेप्लॉयमेंट सहित अन्य सुरक्षा पहलुओं पर चर्चा

गिरफ्तार अभियुक्त:

राशिद पुत्र शमशाद निवासी एमडीडीए कॉलोनी केदारपुरम देहरादून उम्र 52 वर्ष।

बरामदगी: 259 ग्राम अवैध स्मैक अनुमानित मूल्य लगभग 80 लाख रू0

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा: स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान..रेलवे स्टेशन,बस स्टेशनों, होटल, धर्मशालाओं, मॉल सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर डॉग स्क्वाड/बीडीएस टीम के साथ आकस्मिक चेकिंग..

पुलिस टीम
1- उ०नि० पीडी भट्ट थानाध्यक्ष राजपुर
2- उ०नि प्रवीण सैनी चौकी प्रभारी कुठाल गेट
3- का० अमित
4- का० मोहित
5- का० गौरव (एएनटीएफ)

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें