सख़्त एक्शन:गौ हत्यारों और नशा तस्करों के मकानों पर चला धामी का बुलडोजर..आधा दर्जन मकानों का ध्वस्तीकरण..सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया: जिला प्रशासन

कांग्रेस ने जताया विरोधहिस्ट्रीशीटर, गुंडा एक्ट,अपराधियों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन..

देहरादून:पछुवा देहरादून में खुशहालपुर क्षेत्र में धामी सरकार के बुलडोजरों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक मकानों को ध्वस्त कर दिया.जानकारी के अनुसार ये मकान,गौ हत्या,ड्रग्स तस्करों के बताए गए है,जिन्होंने सरकारी भूमि पर कब्जे कर अवैध निर्माण किए हुए थे..


जिला अधिकारी आशीष चौहान के निर्देश पर एसडीएम विकास नगर विनोद कुमार की अगुवाई में भारी फोर्स के साथ खुशहालपुर में प्रशासनिक कार्रवाई शुरू की गई है। प्रशासन ने इन हिस्ट्रीशीटरों की संपति दस्तावेजों के विषय में पहले ही जांच पड़ताल कर नोटिस जारी कर दिये थे, सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जे करने वाले ज्यादातर आपराधिक प्रवृत्ति के लोग बाहरी राज्यों से आकर यहां अवैध रूप से बसे और गौ हत्या जैसे मामलों में जेल गए, इनमें से कुछ ड्रग्स तस्करी में लिप्त बताए जाते है।
एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है ये सभी हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, और एक एक के खिलाफ दर्जनों मामले गो हत्या, ड्रग्स तस्करी गुंडा एक्ट सरकारी भूमि कब्जाने के दर्ज है..

यह भी पढ़ें 👉  31st सेलिब्रेशन के लिए जा रहे हो पहाड़ों की रानी मसूरी . तो जान लीजिए नया ट्रैफिक प्लान, ताकि ना हो कोई परेशानी…


देहरादून जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान के मुताबिक प्रशासन ने खुशहालपुर क्षेत्र में सक्रिय गौ तस्कर आमिर ,जिसके खिलाफ 21 गंभीर मामले दर्ज हैं, उसके मकान को ध्वस्त करते हुए सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाते हुए अपना कब्जा ले लिया। इसी तरह मेहराज जिनपर 8 मामले,सलमान पर 21 मामले, दिलशाद मिर्ची पर 8 मामले,मोहसिन पर 15 गंभीर मामले, फैज़ान 19 मुकद्दमे, और कौसर 2मामलें ड्रग्स के दर्ज है.ऐसे में इन सबके घरों पर बुलडोजर चला कर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस" की भव्य पुलिस परेड की आन-बान-शान को देख राज्यपाल,CDS और CM धामी हुए गदगद..SSP देहरादून अजय सिंह के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम के उत्कृष्टता व संगठन कौशल के प्रदर्शन को मिली जमकर सराहना..

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि कुछ ऐसी सूचनाएं मिल रही थी कि बाहरी राज्यों से आये कुछ अपराधी किस्म के लोग यहां सरकारी जमीनों में कब्जे कर, गौहत्या ड्रग्स तस्करी में लिप्त है ,जब उनकी कुंडली खंगाली गये तो उनके कारनामे सामने आये अब उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग : फर्जी सेना का जवान बनकर घूमने वाले युवक को मिलिट्री इंटेलिजेंस व पुलिस ने किया गिरफ्तार।आरोपी के पास से फर्जी कार्ड और सेना की वर्दी बरामद । आरोपी का टिक टॉक वीडियो वायरल....

कांग्रेस ने जताया विरोध

जानकारी के अनुसार जब प्रशासनिक कार्रवाई हो रही थी तब सहसपुर के कांग्रेस नेता मौके पर आकर विरोध जताने लगे, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने प्रशासनिक अधिकारियों को फोन पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई रुकवाने का प्रयास किया. लेकिन बिना किसी दबाव के जिला प्रशासन ने अपनी कार्रवाई को पूरा किया..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें