17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद में आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’..‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से जन-जन तक पहुंचेगा विकास और जनकल्याण का संदेश:ज़िलाप्रशासन

जिलाधिकारी क़ी जनपदवासियों से भी अपील:- ‘सेवा संकल्प अभियान’ के विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें और सेवा,स्वच्छता, जनकल्याण एवं विकसित भारत के संकल्प में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें..

देहरादून : जनपद देहरादून में केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने, पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने तथा जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 17 सितम्बर से 18 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के समन्वय से जनपदभर में विविध जनकल्याणकारी एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित अधिकारियों को अभियान के सफल संचालन के लिए विभागवार कार्ययोजना तैयार करते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी जनता तक पहुंचाई जाए ताकि प्रदेश की जनता को इन योजनाओं से जोड़ा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  UCC को लेकर "सवाल" है तो पूछो? …"वन नेशन वन कोड" पर अभियोजन विभाग उत्तराखण्ड की सकारात्मक पहल.. 

अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दिया’, ‘मेरे सपनों का भारत–चित्र सेवा’, ‘सेवा कार्य’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जनपद में 17 सितम्बर को ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के तहत प्रमुख स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं ‘मेरे सपनों का भारत–चित्र सेवा’ के अंतर्गत विकसित भारत@2047 एवं सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियों से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों एवं युवाओं की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

‘सेवा कार्य’ के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों एवं विभिन्न स्तरों पर जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। ‘आंगन मिलन सेवा’ के माध्यम से आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषण, मातृ-शिशु कल्याण एवं अन्य जनकल्याणकारी विषयों को लेकर जनजागरूकता एवं सहभागिता को बढ़ावा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: छात्रा की गला काटकर निर्मम हत्या, प्रेमनगर थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटी ..

इसी प्रकार ‘सेवा की कहानी’ कार्यक्रम के माध्यम से सरकारी योजनाओं से आमजन के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को सामने लाया जाएगा। ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत स्वच्छता, वृक्षारोपण, शिक्षण एवं अन्य समाजोपयोगी गतिविधियों में जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा। वहीं ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ के माध्यम से विकसित भारत@2047 के संकल्प से जनता को जोड़ा जाएगा।

‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय शिविर आयोजित कर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ एवं ‘सुशासन सेवा संवाद’ के माध्यम से विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए जनजागरूकता एवं संवाद को बढ़ावा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  White Collar Criminals पर SSP देहरादून का कसता शिकंजा..देश के कई राज्यों में भूमि धोखाधड़ी में सक्रिय बाबा अमरीक सिंह गिरोह के मास्टरमाइंड-अमजद अली सहित 03 अभियुक्तों को दून पुलिस ने यूपी-हरियाणा से दबोचा...

02 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर स्वदेशी एवं खादी अपनाने तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ के संबंध में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं Fit India Movement से संबंधित गतिविधियों के साथ ही विकसित भारत के संकल्प को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ जनभागीदारी के माध्यम से सेवा, सुशासन एवं विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। इस उदेश्य से जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से भी अपील की कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें और सेवा, स्वच्छता, जनकल्याण एवं विकसित भारत के संकल्प में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें