
प्लॉट रेंट पर लेने के बाद क़ब्जे का खेल!..
देहरादून : नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक भूमि कब्जाने मामलें में पुलिस ने तथाकथित ख़बरनवीस कहें जाने वाले व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया गया है.… शिकायतकर्ता महिला सरिता चंदेल निवासी, अजबपुर कला द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि तथाकथित पत्रकार बताए जाने वाले राजकुमार धीमान, पुत्र प्रवीन सिंह धीमान,निवासी इंदिरा नगर ऋषिकेश, द्वारा न सिर्फ उनके प्लॉट में कब्जा किया गया,बल्कि उसकी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आगे प्लॉट किसी को किराए पर दे दिया गया है. शिकायतकर्ता महिला आरोपनुसार जब वह अपने प्लॉट पर गई तो उनके साथ गाली गलौज, बदसलूकी और धमकी दी गई. ऐसे में शिकायतकर्ता महिला के प्रार्थना पत्र पर थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने आरोपित राजकुमार धीमान और नीरज शर्मा के खिलाफ BNS क़ी धारा 316(2)318(4)351(3)और 352 के तहत मुक़दमा दर्ज कर आगे क़ी कार्यवाही शुरू कर दी है..
शिकायतकर्ता महिला सरिता चंदेल द्वारा पुलिस को दी गई अपनी तहरीर में बताया कि थाना नेहरू कॉलोनी के अंतर्गत खसरा नंबर 1568 हरिद्वार बाईपास रोड, होटल सॉलिटेयर के सामने उनका एक प्लॉट है, जिसमें टीन शेड बना हुआ है. इस प्लॉट को शिकायतकर्ता महिला सरिता चंदेल के भाई अशोक चंदेल ने कुछ समय पहले राजकुमार धीमान,निवासी इंदिरा नगर ऋषिकेश को 11 महीने के लिए एग्रीमेंट बनाकर किराए पर दिया था. विगत दो माह पहले ज़ब समय अवधि पूरी होने पर प्लाट खाली करने के लिए कहा गया तो,राजकुमार धीमान द्वारा प्लाट खाली नहीं करने क़ी बात कहीं गईं. शिकायतकर्ता महिला का आरोप है क़ी ज़ब इसके बाद वह लोग अपने प्लॉट पर गए तो उन्हें राजकुमार धीमन और नीरज द्वारा गाली-गलौज, बदसूलकी और धमकी देकर प्लॉट से चले जाने के लिए कहा गया. इतना ही नहीं राजकुमार धीमान द्वारा उक्त प्लाट क़ो अपना बताकर,जो चाहे कर लेने की भी धमकी दी गई..इसके उपरांत जानकारी करने में पता चला कि आरोपित राजकुमार व्यक्ति द्वारा फर्जी दस्तावेज बनाकर उक्त प्लाट को किसी और को किराए पर दे दिया गया है.अब पुलिस ने शिकायतकर्ता महिला के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू की है..















