एक्शन :09 पुलिसकर्मी एक साथ सस्पेंड..04 से स्पष्टीकरण तलब..ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने लगाया कार्यवाही का हंटर…

फायरिंग की सूचना पर एसएसपी अजय गणपति स्वयं ही निकल पड़े प्राइवेट कार से देर रात हाइवे चेकिंग पर..

उधम सिंह नगर: ड्यूटी में लापरवाही बरतने और ड्यूटी लोकेशन गलत बताने पर एसएसपी उधम सिंह नगर अजय गणपति ने एक साथ जो 09 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है जबकि 04 पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण तलब किया है..मामला पंतनगर क्षेत्र से जहां 04 और 05 अगस्त की देर रात फायरिंग की सूचना होने पर एसएसपी उधम सिंह नगर स्वयं हाईवे चेकिंग के लिए निकल पड़े.इस दौरान ड्यूटी में शिथिलता बरतने ने और ड्यूटी लोकेशन गलत बताने को लेकर एसएसपी उधम सिंह नगर नें 09 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया गया है. जबकि 04 अन्य पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण तलब किया है.

यह भी पढ़ें 👉  गौकशी पर शिकंजा: मुठभेड़ के दौरान देहरादून पुलिस ने दबोचे यूपी के कुख्यात गैंगस्टर बदमाश...बदमाशों पर डेड दर्जन से अधिक संगीन मुक़दमें दर्ज..विगत एक वर्ष में गौकशी में संलिप्त 47 गौ-तस्करों को गिरफ्तार कर ज़ेल भेजा गया: SSP दून

जानकारी के अनुसार 04/05 अगस्त 2026 की रात्रि में फायरिंग की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से बताया गया कि पंतनगर क्षेत्र के पास एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो में सवार कुछ युवकों द्वारा एक व्यक्ति पर फायरिंग की गई है. और उक्त वाहन को काशीपुर की ओर जाता हुआ देखा गया है। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम द्वारा थाना पंतनगर सहित रुद्रपुर से जसपुर बॉर्डर तक सभी थाना प्रभारियों को हाईवे पर तत्काल सघन चेकिंग एवं नाकाबंदी करने के निर्देश दिए गए..इसी दौरान एसएसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति स्वयं देर रात्रि लगभग 12:00 बजे निजी वाहन से हाईवे पर स्थापित विभिन्न चेकिंग प्वाइंटों का औचक निरीक्षण करने निकल पड़े..निरीक्षण के दौरान महतोष, सरकड़ी तिराहा, दोराहा तथा परमानन्दपुर हाईवे पर स्थापित चेकिंग प्वाइंटों पर तैनात रात्रि अधिकारी, चीता मोबाइल एवं गश्त पार्टी के पुलिसकर्मी अपने निर्धारित ड्यूटी स्थलों से अनुपस्थित पाए गए। कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा कंट्रोल रूम एवं वरिष्ठ अधिकारियों को अपनी ड्यूटी प्वाइंट की गलत लोकेशन भी बताई गई, जबकि वास्तविकता में वे निर्धारित स्थान पर मौजूद नहीं थे तथा चेकिंग ड्यूटी के दौरान गंभीर लापरवाही बरत रहे थे। इससे स्पष्ट हुआ कि ड्यूटी एवं चेकिंग के दौरान गंभीर अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना की जा रही थी..इस गंभीर अनुशासनहीनता, ड्यूटी के प्रति उदासीनता तथा वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति ने संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से 09 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने तथा 04 पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण तलब करने की कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  ड्रग्स तस्करों पर हरिद्वार पुलिस का शिकंजा,1लाख 14 हजार प्रतिबंधित दवाइयों के साथ 02  तस्कर गिरफ्तार,धर्मनगरी के कई मेडिकल स्टोर भी कार्यवाही की जद में..

एसएसपी अजय गणपति का कड़ा संदेश
➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने स्पष्ट किया कि जनपद में पुलिस ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आमजन की सुरक्षा, अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है..

यह भी पढ़ें 👉  वन एवं वन्य जीव सुरक्षा के लिए खरीदे गए कैम्पर वाहनों को मुख्यमंत्री धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ..वर्ष 2025-26 में कैम्पा के तहत प्रस्तावित ₹439.50 करोड़ वार्षिक योजना स्वीकृति के लिए भारत सरकार को भेजी रिपोर्ट..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें