एक्शन: देहरादून शीशम बाड़ा में अवैध मजार ध्वस्त..सरकारी भूमि पर बनी अवैध संरचना को धामी सरकार के बुलडोजर ने हटाया..

देहरादून: शहर ( घंटाघर) से करीब 20 किलोमीटर दूर शिमला बाईपास में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार को मंगलवार (02जून 2026)कों धामी सरकार के बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया. उक्त अवैध मजार को लेकर स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन को शिकायती पत्र भी दिए हुए थे..
जानकारी के मुताबिक विकासनगर परगना क्षेत्र में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार को हटाने से पूर्व देहरादून जिला प्रशासन ने यहां दो हफ्ते पूर्व नोटिस चस्पा किया था..नोटिस में विकासनगर एसडीएम कार्यालय में उक्त अवैध संरचना के भूमि ,निर्माण संबंधी दस्तावेज दिखाए जाने के बारे में जानकारी मांगी गई थी।
एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि जिला अधिकारी आशीष चौहान के द्वारा सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाओ अभियान की समीक्षा में उक्त अवैध संरचना को हटाए जाने के निर्णय के क्रम में कारवाई की गई और उक्त स्थान को अवैध कब्जे से मुक्त करवा दिया गया..
बता दें कि धामी सरकार ऐसी 588 अवैध मजारों को सरकारी जमीनों से अब तक हटा चुकी है।
पिछले हफ्ते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर सभी जिलाधिकारियों की बैठक कर सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान को तेज करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद उत्तराखंड के सभी जिलों में ये अभियान तेज किये गये है..

यह भी पढ़ें 👉  राहत :उत्तराखंड में नई व्यवस्था लागू,व्यावसायिक LPG का जनपदवार आवंटन शुरू...19 किलो के 794 और 47.5 किलो के 85 सिलेंडर एजेंसियों को आवंटित: खाद्य आयुक्त...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें