भ्रष्टाचार पर प्रहार : ₹35000 रिश्वत लेने वाला युवा कल्याण अधिकारी गिरफ्तार..एक ही दिन में विजिलेंस की दूसरी बड़ी कार्रवाई..

देहरादून : भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए विजिलेंस ने एक ही दिन में दो बड़ी कार्रवाई करते हुए दो भ्रष्टाचारी अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.दोनों ही ट्रैप के मामलें जनपद हरिद्वार से जुड़े हैं. पहला मामलें में जहाँ कृषि अधिकारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया. वही दूसरे मामलें में फूलों की खेती के लिए सरकारी अनुदान राशि फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर ₹35000 रिश्वत लेने वाले क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी को विजिलेंस की टीम ने हरिद्वार नारसन ब्लॉक से गिरफ्तार किया गया है..पकड़े गए घूसखोर युवा कल्याण अधिकारी कुलदीप कुमार पुत्र रमेश चंद्र से विस्तृत पूछताछ कर विजिलेंस आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है..

यह भी पढ़ें 👉  जनसुरक्षा एवं बेहतर पुलिसिंग के मध्यनजर SSP देहरादून की राजपत्रित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक.. रात्रि गश्त,चेकिंग और नियमित सत्यापन पर ज़ोर..

गिरफ्तार क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ☝️

विजिलेंस जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता जो युवा मंगल कल्याण दल चलाता है,उसमें फूलों की खेती के लिए सरकारी अनुदान राशि सरकार से प्राप्त होती है. उसकी फाईल आगे बढाने की एवज में कुलदीप कुमार पुत्र रमेश चंद्र निवासी आदर्श कॉलोनी लक्सर हाल क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नारसन ब्लॉक हरिद्वार हरिद्वार द्वारा 35,000/- रुपये उत्कोच धनराशि की मांग की गयी, जिसमें मंगलवार 18 अगस्त 2026 को सतर्कता अधिष्ठान ( विजिलेंस)की ट्रैप टीम द्वारा आरोपी कुलदीप कुमार उपरोक्त को 35000/- रुपए उत्कोच लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा: 38वें राष्ट्रीय खेल आयोजन सुरक्षा को लेकर उत्तराखंड DGP की हाई लेवल मीटिंग..खिलाड़ियों के साथ साये की तरह रहेगी उत्तराखंड पुलिस..10 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे ड्यूटी में तैनात…CCTV की निगरानी में रहेंगे खिलाड़ी..कन्ट्रोल रूम से होगी मॉनिटरिंग…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें