सावधान :अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा-पाठ अनुष्ठान के नाम पर सोने के आभूषण हड़पने वाला ठग पंडित दून पुलिस की गिरफ्त में..15 तोला सोना और ₹05 लाख कैश बरामद..

शिकायतकर्ता सेलाकुई निवासी महिला और उसके परिवार से 65 तोला सोना ठगा गया!. अभियुक्त क़ो पुलिस रिमांड में लेकर पूर्व के सभी मामलों क़ो विवेचना में शामिल कर आगे सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी: एसएसपी,दून

अभियुक्त द्वारा स्वंय लोगों के घरों पर जादू टोने से जुडी सामग्री की पोटली फेंककर उन्हें अनिष्ट होने का दिखाया जाता था भय..अनिष्ट को दूर करने के लिये अनुष्ठान के नाम पर वसूल की जाती थी मोटी रकम…अभियुक्त द्वारा तंत्र-मंत्र व अध्ंविश्वास का सहारा लेकर ही सेलाकुई निवासी महिला से भी की थी आभूषणों की ठगी

देहरादून : अपने अनुयाई और जजमानों को अनिष्ट होने का भय दिखाकर सोने के आभूषण और मोटी धनराशि ठगने वाले एक पंडित को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया है.सेलाकुई (तेलपुरा)अटकफार्म निवासी गिरफ्तार ठग पंडित- राहुल थापा के कब्जे से पुलिस क़ो लोगों से ठगे गए 15 तोला सोना और 5 लाख कैश रुपए बरामद हुए है. पुलिस खुलासे के अनुसार अभियुक्त द्वारा स्वंय लोगों के घरों पर पहले जादू टोने से जुडी सामग्री की पोटली फेंककर,उन्हें अनिष्ट होने का भय दिखाया जाता.और फिर अनिष्ट को दूर करने के लिये अनुष्ठान के नाम पर मोटी रकम और सोना वसूला जाता था.अभियुक्त (पंडित )द्वारा तंत्र-मंत्र और अध्ंविश्वास का सहारा लेकर ही सेलाकुई शहीद किशन थापा मार्ग निवासी महिला ओशीन गुंरग पत्नी अनीश गुरुग से भी आभूषणों की ठगी की गईं थी.. शिकायतकर्ता ओशीन गुंरग के द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल के उपरांत तक पंडित राहुल थापा की गिरफ्तारी की गई. पुलिस जांच पड़ताल में पता चला कि तक पंडित राहुल थापा द्वारा ऐसा काफी समय से किया जा रहा था. इस बारे में कई लोगों से पुलिस को शिकायत मिली जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर ठग पंडित की ठगी का खुलासा हुआ.

शिकायतकर्ता महिला के घर परिवार में अनिष्ट होने का डर दिखा, पूजा पाठ और अनुष्ठान के नाम पर 65 तोला सोना ठगा गया..

देहरादून पुलिस खुलासे के अनुसार 31 मई 2026 को वादिनी ( शिकायतकर्ता )ओशीन गुंरग पत्नी अनीश गुरुग निवासी शहीद किशन थापा मार्ग सेलाकुई द्वारा, थाना सेलाकुई पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र विपक्षी महन्त (पंडित)राहुल थापा के विरुद्ध दिया गया. वादिनी द्वारा बताया गया कि ढाई माह पूर्व राहुल थापा द्वारा तंत्र-मंत्र,डर व अंधविश्वास का सहारा लेकर उनके और उनके परिजनों के साथ कुछ अनिष्ट होने का विश्वास दिलाते हुए उसे दूर करने के लिये उनके घर पर अनुष्ठान करने की बात कही गई.इसके बाद पूजा पाठ व अनुष्ठान के नाम पर धोखाधडी से उनका 65 तोला सोना गायब कर दिया.प्राप्त प्रार्थना पत्र की जांच के दौरान प्रथमदृष्टया तथ्यों की पुष्टि होने पर 09 जून 2026 को थाना सेलाकुई पर: धारा-305(ए)/318(4) बी0एन0एस0 2023 बनाम महन्त राहुल थापा पंजीकृत किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में रिश्तेदारों के नाम बैंक खाता खुलवाकर करोडों की ऑनलाइन फाइनैंशल धोखाधड़ी का पर्दाफ़ाश,दून पुलिस ने गिरोह के 02 शातिर अपराधियों को लुधियाना से किया गिरफ्तार,नाइजीरियन मास्टरमाइंड सहित अन्य लोगों की तलाश तेज..

घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत उसके अनावरण क़ो लेकर एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर थाना सेलाकुई पर 02 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया.गठित पुलिस टीम द्वारा अभियोग की विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में नामजद अभियुक्त राहुल थापा पुत्र श्री गिरीश थापा निवासी तेलपुरा अटक फॉर्म सेलाकुई देहरादून को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया.सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा वादिनी से धोखाधडी कर उक्त आभूषणों को गायब करने की बात स्वीकार की गई.ऐसे में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर वादिनी से धोखाधडी कर प्राप्त किये गये.आभूषणों को गलाकर बनाये गये 150 ग्राम के बिस्कुटनुमा बार और अन्य आभूषणों को बेचकर प्राप्त किये गये 05 लाख रूपये की नगदी बरामद की गई..

पण्डिताई के दौरान रात्रि में चुपचाप से लोगों के घरों के बाहर जादू-टोने का सामान फेंककर,परिवारों में अनिष्ट होने का भय दिखाकर ठगी का धंधा.

देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने इस पूरे मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह अपने परिवार के साथ तेलपुरा अटकफार्म सेलाकुई में रहता है.और वह वर्ष 2013 से पण्डिताई का काम कर रहा है। वह लोगो का भविष्य देखता है और माता की चौकी लगाता है. कई बार उसके द्वारा बताई गई बातें सच होने पर लोगों द्वारा उसके एवज में उसे अच्छी धनराशि दी जाती है, जिससे उसका खर्चा चलता है. विगत कुछ समय से ज्यादा पैसे कमाने के लालच में उसने एक योजना बनाई, जिसमें वह अपने अमीर शिष्यों के घर जाकर रात्रि में चुपचाप से घर के बाहर एक पोटली में जादू-टोने का सामान फेंक देता,और अगले दिन उन्हें फोन कर रात्रि में सपना आने की बात कहते हुए उनके घर पर किसी व्यक्ति द्वारा जादू टोना करने का विश्वास दिलाते हुए पूजा अनुष्ठान के नाम पर मोटी धनराशि वसूलता था.

यह भी पढ़ें 👉  शीतकालीन पर्यटन सम्मेलन औपचारिकता नहीं,उत्तराखंड को 12 महीने का टूरिज्म स्टेट बनाने का साझा प्रयास-मुख्यमंत्री...उत्तराखंड बनेगा देश का ‘नेचुरल हीलिंग डेस्टिनेशन,चारधाम के अलावा वेलनेस व एडवेंचर टूरिज्म की अपार संभावनाएं..

इधर शिकायतकर्ता ओशीन गुंरग, जिसे वह काफी समय से जानता था,और वह उसकी दूर की रिश्तेदार भी हैं. उसे जानकारी थी कि वह अपने परिवार की इकलौती बेटी है,और उसे जानकारी थी कि उसके पास काफी कीमती आभूषण हैं,जिन्हें देखकर उसके मन में लालच आ गया था.ऐसे में उन क़ीमती आभूषणों को प्राप्त करने के लिये उसके द्वारा एक योजना बनाई. योजना के मुताबिक दिनांक 01मार्च 2026 की रात्रि लगभग 23:00 बजे वह अपनी स्कूटी से ओशिन गुरंग के शहीद किशन थापा मार्ग सेलाकुई देहरादून स्थित घर पहुंचा.और घर के बाहर एक काले कपड़े के अंदर बंधी हुई पोटली उसने गेट के अंदर फेंक दी,जिसमें उड़द की दाल, रोली, लॉन्ग, नींबू का टुकड़ा तथा अन्य सामग्री थी. उसके पश्चात अगली सुबह दिनांक 02मार्च 2026 को उसके द्वारा ओसिन गुरुंग को फोन कर बताया कि उसे आभास हुआ है कि उनके घर में किसी ने बहुत बड़ा टोना टोटका किया हुआ है,और उसे बाहर गेट के पास जाने को कहा जहां उसने पहले से ही काले रंग के कपडे में उक्त पोटली को फेका था. ओसिन गुरूंग ने वीडियो कॉल कर उसे उक्त काले कपड़े की पोटली दिखाई, जिसे देखकर अभियुक्त ने महिला को उक्त पोटली को खोलने तथा थोडी देर में खुद उसके घर आने की बात कही गई.महिला के घर पहुंचकर अभियुक्त ने उसे घर में अनिष्ट होने का भय दिखाते हुए उसे दूर करने के लिये पूजा अनुष्ठान करने तथा अनुष्ठान के लिये लगने वाली सामग्री नोट करवाई साथ ही अनुष्ठान के लिये एक संदूक भी लाने को कहा.अनुष्ठान के दौरान अभियुक्त ने उक्त महिला से उसके तथा उसकी माताजी के सारे आभूषण एक पोटली में बांधकर उक्त संदूक में रखने को कहा तथा आभूषणों के साथ तीन नारियल, कुछ चावल व फूल उक्त संदूक में रख दिये,और उक्त महिला व उसकी माता को कुछ चावल के दाने देकर छत की परिक्रमा के लिये भेज दिया था.और मौका देखकर संदूक में रखे आभूषण बाहर निकालकर संदूक को बंद कर दिया. पूजा समाप्त होने के पश्चात अभियुक्त द्वारा उक्त संदूक को मन्दिर में रखने तथा 62 दिन बाद स्वंय आकर खोलने की बात कही गई थी तथा संदूक से निकाले गये आभूषणों को अभियुक्त अपने साथ चोरी छिपे ले गया था..

यह भी पढ़ें 👉  पछवादून की सरकारी भूमियों पर बने 01दर्जन अवैध मजारों को एक दिन में ध्वस्त कर क़ब्ज़ा मुक्त कराया गया..

एसएसपी दून के अनुसार – चूंकि उक्त घटना लगभग तीन माह पुरानी थी, और उपरोक्त बरामदगी के सम्बन्ध में पुलिस के पास काफी चुनौतियां थी व मुकदमा उपरोक्त में अब तक हुई. बाकी बरामदगी के अतिरिक्त शेष आभूषणों की बरामदगी के लिये अभियुक्त का पीसीआर( पुलिस कस्टडी रिमांड )लेकर अतिरिक्त प्रयास किये जायेगें..उक्त अभियोग में पुलिस द्वारा घटना से जुडे सभी पहलुओं पर विस्तृत विवेचना की जा रही है। साथ ही अभियुक्त राहुल थापा के अपराध करने के तरीके, पूर्व में उसके द्वारा की गई घटनाओं व उसके सहयोगियों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है..पूर्व समय में अभियुक्त से जुडे जो भी तथ्य प्रकाश मे आएंगे उन्हें विवेचना मे शामिल किया जायेगा।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- राहुल थापा पुत्र गिरीश थापा निवासी तेलपुरा अटक फॉर्म सेलाकुई, देहरादून, उम्र- 34 वर्ष

बरामदगी:-

1- 01 पीली धातू का बार वजन 150 ग्राम (बिस्कुट नुमा)
2- 05 लाख रुपये नकद (आभूषण बेचकर अर्जित धनराशी )

आपराधिक इतिहास :-

1- मु0अ0सं0-76/2026 धारा-305(ए)/318(4)/317(2) बीएनएस थाना सेलाकुई

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें