शिकंजा: White Collar Criminal’s पर दून पुलिस की बडी कार्यवाही.अरबों रुपये के लैंड-फ्रॉड मामलें अन्तर्राज्यीय ठग-बाबा अमरीक सहित 07 अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई…जल्द संपत्ति ज़ब्त की कार्रवाई….SSP देहरादून के नेतृत्व में राजपुर पुलिस ने सबसे पहले कसा गैंग पर शिकंजा..

पूरे उत्तर भारत में डेड दर्जन से अधिक भूमि धोखाधड़ी के केस दर्ज..

सातों अभियुक्त वर्तमान समय में न्यायिक अभिरक्षा में निरूद्ध हैं.

उत्तर भारत में जमीन धोखाधड़ी मे सक्रिय अन्तर्राज्यीय बाबा अमरीक गिरोह के सरगना सहित 07  अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत…

गिरोह के सदस्यों द्वारा कई राज्यों में की थी अरबों रू की धोखाधडी:पुलिस

अभियुक्तों के विरूद्ध उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा व पंजाब में भूमि धोखाधडी व अन्य अपराधों के डेढ दर्जन से अधिक मुकदमें हैं पजीकृत..

गैंग के मुख्य सरगना संजीव कुमार सहित 07 सदस्यों को दून पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल..

अभियुक्तों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति को किया जा रहा चिन्हित,जब्तीकरण की होगी कार्यवाही…

देहरादून: उत्तराखंड,उत्तर प्रदेश हरियाणा पंजाब जैसे उत्तर भारत के राज्यों में अरबों रुपए की भूमि धोखाधड़ी मामले में सक्रिय बाबा अमृत सिंह सहित 07 अभियुक्तों पर अब दून पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है.जानकारी के अनुसार गैंगस्टर एक्ट के तहत शिकंजा के बाद अब पुलिस जल्द ही गिरोह के लोगों द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों चिन्हित करेंगी.तत्पश्चात उन चल-अचल संपत्तियों को एक्ट के नियमानुसार जब्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करेगी.गैंग के सभी सातों सदस्य वर्तमान समय न्यायिक अभिरक्षा में निरूद्ध हैं.

बता दें की पूरे उत्तर भारत में भूमि धोखाधड़ी के मामलों में अरबों रुपये की ठगी करने वाले इस गिरोह का सबसे पहले पर्दाफाश देहरादून एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में राजपुर पुलिस ने किया था.पुलिस ने उत्तर प्रदेश हरियाणा और हिमाचल जैसे राज्य में डेरा डाल कर गिरोह के सरगना सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा..इतना ही नहीं दून पुलिस द्वारा गैंग पर प्रभावी कार्रवाई के तहत कुर्की चस्पा की कार्रवाई भी प्रचलित रही..

यह भी पढ़ें 👉  Good News: मोदी सरकार के बजट में कस्टम ड्यूटी घटने से सोना-4350 रुपये हुआ सस्ता...चांदी और प्लेटिनम ज्वेलरी भी सस्ती… केंद्र सरकार के निर्णय पर सर्राफा व्यापारीयों ने जताई खुशी..

 थाना राजपुर प्रभारी पी.डी. भट्ट के मुताबिक पंजीकृत मु0अ0सं0 – 76/24 धारा 420/406/467/ 468/471/120(बी) आईपीसी बनाम संजीव कुमार, संजय गुप्ता व अन्य,जिसमें अभियुक्तों द्वारा वादी गोविन्द सिंह पुण्डीर निवासी ग्राम रिखोली, थाना कैंट, देहरादून को भूमि विक्रय करने के एवज में उनसे  धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपए हड़प लिए थे.वही अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही अभियुक्तगण लगातार फरार चल रहे थे.उक्त अभियोग में राजपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए पूर्व में दिनांक: 14-07-24 को गिरोह के सदस्य मौ0 अदनान पुत्र स्व0 मौ0 गुफरान को सहारनपुर, दिनांक: 19-07-24 को अमजद अली पुत्र यूनुस अली, शरद गर्ग पुत्र संजीव गर्ग, साहिल पुत्र संजय कुमार को उत्तर प्रदेश व हरियाणा से तथा अभियुक्त रणवीर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. साथ ही गिरोह के मुख्य सदस्य बाबा अमरीक को दिनांक 20/09/24 को हिमाचल प्रदेश से तथा अभियुक्त संजय गुप्ता को दिनांक 23/09/24  को कचहरी परिसर देहरादून से गिरफ्तार किया गया था.उपरोक्त गैंग के सरगना संजीव कुमार को पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30/09/29 को मोहंड के पास से गिरफ्तार किया गया था. उपरोक्त सातों अभियुक्त गण वर्तमान समय में न्यायिक अभिरक्षा में निरूद्ध हैं.

यह भी पढ़ें 👉  सख़्ती: फुटपाथों/मुख्य मार्गों पर किये गये अस्थाई/स्थाई अतिक्रमण पर SSP देहरादून का कडा एक्शन..स्थाई अतिक्रमण पर दून पुलिस की चौतरफा कार्यवाही..

अभियोग की विवेचना के दौरान उक्त सभी अभियुक्तों का नियमित रूप से जमीनी धोखाधडी में लिप्त रहना तथा अभियुक्तों के विरूद्ध उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा  आदि राज्यों में जमीन धोखाधड़ी से सम्बन्धित कई अभियोगों का पंजीकृत होना प्रकाश में आया तथा गैंग लीडर संजीव कुमार द्वारा एक संगठित गैंग बनाकर विभिन्न राज्यों में धोखाधड़ी से संबंधित गंभीर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिये जाने की जानकारी मिली। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा गिरोह के सभी सदस्यों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये, उक्त निर्देशो पर राजपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए बाबा अमरीक गिरोह के सरगना सहित सभी 07 अभियुक्तों के विरूद्ध थाना राजपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरोह के सभी सदस्यां द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई सम्पतियों को भी पुलिस द्वारा चिन्हित किया जा रहा है, जिसके जब्तीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। 

गैंगस्टर एक्ट की परिधि में आने वाले अभियुक्त :

1- संजीव कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी 588 दुर्गा गार्डन, जगाधरी शहर हाल पता अमर विहार कॉलोनी, जगाधरी शहर, जनपद यमुनानगर, हरियाणा। 

2- संजय गुप्ता पुत्र राकेश कुमार निवासी कोरिया गली जगाधरी शहर, हाल पता अमर विहार कॉलोनी, जगाधरी शहर, जनपद यमुनानगर, हरियाणा। 

3- बाबा अमरीक उर्फ मलकीत पुत्र धर्म सिंह निवासी नाडा साहिब, थाना चंडी मंदिर, पंचकूला, हरियाणा। 

4-रणवीर सिंह पुत्र भूप सिंह निवासी 115 हेमा माजरा, थाना मुलाना, जनपद अंबाला, हरियाणा। 

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव: मतदान प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न को लेकर एसएसपी देहरादून ने स्वयं सम्भाला मोर्चा…संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा के संबंध में लगातार  आवश्यक निर्देश….

5-अमजद अली पुत्र यूनुस अली निवासी कमेलपुर पोस्ट ऑफिस छुटमलपुर, थाना फतेहपुर, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश। 

6-अदनान पुत्र गुफरान निवासी अलीपुर सदर बाजार, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश। 

7-किरण पाल पुत्र काम सिंह निवासी ग्राम ऊंचा समाना, थाना मधुबन, जनपद करनाल, हरियाणा।

आपराधिक इतिहास अभियुक्तगण-

1-  मु0अ0सं0 76/2024 धारा 420/467/468/471/120बी भा०द०वि०, थाना राजपुर, देहरादून

2- मु0अ0स0 35/2024 धारा 420/467/468/471/120बी भादवि0, थाना बसंत विहार, देहरादून 

3- मु0अ0सं0 416/2023 धारा 379/420 भादवी, थाना जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा

4- मु0अ0सं0 159/2023 धारा 420/467/468/471/120बी/406/504/506 भादवि0, थाना नागल, सहारनपुर, उ0प्र0

5- मु0अ0सं0 453/2022 धारा 420/467/468/471/120बी/507 भादवि0, थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर, उ0प्र0

6- मु0अ0सं0 396/2022 धारा 420/467/468/471/120बी भादवि0, कोतवाली देहात, सहारनपुर, उ0प्र0

7- मु0अ0सं0 491/2022 धारा 420/406 भादवि0, थाना देवबन्द, सहारनपुर, उ0प्र0

8- मु0अ0सं0 480/2023 धारा 420/406/342/506 भादवि0 थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर, उ0प्र0

9- मु0अ0सं0 226/2023 धारा 420/406/504/506/120बी भादवि0 थाना सरदना, मेरठ, उ0प्र0

10- मु0अ0सं0 592/2023 धारा 174-ए भादवि0 जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा

11- मु0अ0सं0 599/2023 धारा 174-ए भादवि0 जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा

12- मु0अ0सं0 165/2023 धारा 420/467/468 भादवि0 थाना गंगौह, सहारनपुर, उ0प्र0

13- मु0अ0सं0 189/2023 धारा 452/506 भादवि0 थाना यमुनानगर सिटी, हरियाणा

14- मु0अ0सं0 673/2022 धारा 420/120बी/406 भादवि0 थाना भगवानपुर, हरिद्वार

15- मु0अ0स0 355/2022 धारा 420/120बी भादवि0 थाना कुतुबशेर, सहारनपुर, उ0प्र0

16- मु0अ0सं0 176/2022 धारा 120बी/406/420 भादवि0 थाना पंजोखरा, अम्बाला

17- मु0अ0सं0 407/2023 धारा 148/149/285/323/336/506 भादवि0 व 25 आर्म्स एक्ट थाना छप्पर, यमुनानगर, हरियाणा

18- मु0अ0सं0 160/2023 धारा 420/467/468/471/120बी/504/506/406 भादवि0 थाना नागल, सहारनपुर, उ0प्र0।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें