बीजेपी विद्यायक पर हमला, अस्पताल में भर्ती. आरोपी पकड़ में, खुद को बता रहा भाजपा का जिलाउपाध्यक्ष..

भाजपा के सल्ट से विधायक महेश जीना के साथ उस समय बड़ा हादसा हो गया जब उनका काफिला भाकुड़ा पहुचा तभी वह भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया। व्यक्ति खुद को भाजपा उपाध्यक्ष बता रहा था, व्यक्ति ने विधायक की नाक पर मुक्का मार दिया, जिससे वह बेहोश हो गए। कहा जा रहा है कि इस दौरान पथराव भी किया गया। विधायक को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। फिलहाल मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  एनकाउंटर: बैंक कर्मी पर फायर झोंक जानलेवा हमला करने वाले बदमाशों के साथ पटेल नगर पुलिस की मुठभेड़....हमलावर बदमाश को लगी गोली,दूसरा फरार..धरपकड़ जारी..

विधायक जीना ने बृहस्पतिवार को दिन में देघाट क्षेत्र में भैड़गांव और भरसोली में दो सड़कों का उद्घाटन किया। शाम तीन बजे भरसोली में दिन की रामलीला का उद्घाटन किया। शाम साढ़े चार बजे विधायक काफिले के साथ भाकुड़ा पहुंचे। यहां पर खुद को कथित रूप से भाजपा उपाध्यक्ष बता रहे व्यक्ति ने चार-पांच लोगों के साथ उनकी कार रोक दी और उनसे उलझ पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड STF और उधमसिंह नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता.. करोड़ों की मादक पदार्थों के साथ 02 अन्तर्राज्यीय ड्रग्स माफ़िया गिरफ्तार.. 04 राज्यों की पुलिस को चकमा देकर झारखंड से ट्रक कंटेनर में उत्तराखंड लाई जा रही थी 300 किलो डोडा और साढ़े 5 किलो अफीम की खेप..

उसने गाड़ी में बैठे विधायक की नाक पर मुक्का मारा, जिससे कुछ देर के लिए विधायक बेहोश हो गए। मुक्का मारने वाले व्यक्ति को लोगों ने पकड़ कर मौके पर पहुंचे तहसीलदार के हवाले कर दिया। जिससे पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  ऐतिहासिक क्षण: 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री करेंगे दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का शुभारम्भ...इस कॉरिडोर से-रोजगार,पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बड़ा बढ़ावा :CM धामी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें