एनकाउंटर: बैंक कर्मी पर फायर झोंक जानलेवा हमला करने वाले बदमाशों के साथ पटेल नगर पुलिस की मुठभेड़….हमलावर बदमाश को लगी गोली,दूसरा फरार..धरपकड़ जारी..

बैंक कर्मी की हत्या के लिए घायल बदमाशों को मिली थी एक युवती से ₹5 लाख की सुपारी.. शादी का झांसा और धोखाधड़ी आरोप में हत्या की साज़िश..

देहरादून: थाना पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत गोरखपुर चौक (टी स्टेट)में शुक्रवार रात पुलिस और बदमाशों बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार पुलिस के जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को पैर गोली लगी. जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा. पुलिस के अनुसार मुठभेड़ की कार्रवाई में घायल बदमाश वही है,जिसके द्वारा 8 सितंबर 2026 को शिमला बाईपास बडोवाला (डीएसपी चौक) के पास एक बैंक कर्मी पर फायर झोंक जानलेवा हमला किया गया था. इस घटना के बाद दोनों बदमाश पुलिस से बचने के लिए पहले दिल्ली और फिर उसके बाद हरियाणा भाग गए.लेकिन आज अभियुक्त मोहित के कहने पर बची हुई रकम लेने वापस देहरादून आए थे. पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में घायल अभियुक्त पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुका है.घायल बदमाश की पहचान अंकित चौहान पुत्र ध्रुव नारायण निवासी सोसायटी रोड लक्सर, केशव नगर, हरिद्वार ,उम्र 25 वर्ष हैं. वही मुठभेड़ की कार्रवाई में फरार दूसरे बदमाश की पहचान अंकुर के रूप में हुई. पुलिस के मुताबिक इस कार्रवाई में मौके से पुलिस टीम को अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा, जिंदा/खोखा कारतूस व 01 मोटरसाइकिल संख्या बरामद हुई..पुलिस द्वारा घायल बदमाश को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं.वही फरार दूसरे बदमाश की धरपकड़ के लिए पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है..

यह भी पढ़ें 👉  आस्था: आसमानी आफत पर ब्रेक, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बड़ी संख्या में गंगोत्री धाम पहुंच रहे श्रद्धालु...

पुलिस के अनुसार बीते 8 सितंबर 2026 को शिमला बाईपास बडोवाला में एक बैंक कर्मी पर जानलेवा हमला कर गोली चलाने घटनाक्रम के उपरांत अज्ञात हमलावर बदमाशों की धरपकड़ अभियान जारी था.इसी क्रम में शुक्रवार रात सघन चेकिंग के दौरान गोरखपुर चौक (शिमला बाईपास)के पास बिना नंबर की एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया,लेकिन बाइक सवार तेजी से भागते हुए गोरखपुर चौक से प्रेम नगर जाने वाले रास्ते की ओर फरार हो गए. ऐसे में पुलिस टीम द्वारा कंट्रोल रूम के माध्यम से संदिग्ध बाइक सवार व्यक्तियों की तलाश के लिए जनपद के अन्य थानों को सूचित करते हुए उनका पीछा किया गया तो, दोनों बाइक सवार व्यक्ति चाय बागान पगडंडी पर अपनी मोटरसाइकिल को छोड़कर जंगल की ओर भाग गये। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने और उक्त बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर दिया.पुलिस की जवाबी फायर में एक बदमाश के पैर पर गोली लग गई.जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.घायल बदमाश की पहचान अंकित चौहान पुत्र ध्रुव नारायण,निवासी सोसायटी रोड लक्सर, केशव नगर, हरिद्वार,उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई.जबकि मौके से फरार दूसरे बदमाश की पहचान अंकुर के रूप में हुई। पुलिस टीम को अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा, जिंदा/खोखा कारतूस व 01 मोटरसाइकिल संख्या बरामद हुई हैं. घायल अभियुक्त पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  Uksssc पेपर लीक मामले में ED ने भी शुरू कार्यवाही.. हाकम, मनराल और राजेश की प्रॉपर्टी अटैच करने की कार्रवाई भी जल्द होगी शुरू

बैंक कर्मी की हत्या के लिए घायल बदमाश को मिली थी ₹5 लाख की सुपारी..

पुलिस के अनुसार मुठभेड़ की कार्रवाई में घायल बदमाश अंकित चौहान ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथी अंकुर के साथ मिलकर 8 सितंबर 2026 को शिमला बाईपास बडोवाला (डीएसपी चौक) के पास एक बैंक कर्मी पर फायर झोंक जानलेवा हमला किया गया था. पुलिस की गहन पूछताछ में घायल अभियुक्त ने यह भी बताया कि कुछ समय पूर्व उसकी मुलाकात रानीपुर हरिद्वार निवासी एक व्यक्ति मोहित से हुई थी. मोहित को जानकारी थी कि वह पूर्व में भी जेल जा चुका है.इसके बाद मोहित ने उसकी पहचान अपनी एक दोस्त मालिया रहमान से कराई,जो एक प्राइवेट बैंक में नौकरी करती थी. मालिया द्वारा उसे बताया कि वर्ष 2020 में उज्जीवन बैंक हरिद्वार में काम के दौरान उसकी मुलाकात बिजनोर निवासी सत्यम कुमार से हुई थी, जो उसके साथ उक्त बैंक में काम करता था। सत्यम लगभग चार-पांच सालों तक उसे शादी का झांसा देता रहा,और बाद में उसने किसी अन्य लड़की से सगाई कर ली.मोहित और मालिया ने उसे सत्यम को रास्ते से हटाने और उसके एवज में उसे ₹5 लाख देने की बात कही. घटना से पूर्व मालिया द्वारा एडवांस्ड के तौर पर उसे 01 लाख 20 हज़ार रुपए दिए गए थे,और बाकी की रकम सत्यम को रास्ते से हटाने के बाद देने की बात कही गई थी। मालिया द्वारा ही उसे सत्यम की फोटो देते हुए देहरादून में उज्जीवन बैंक का कार्यालय दिखाया गया था..

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा:जिले के बड़े बकायदारों की गर्दन तक पंहुचे जिला प्रशासन के हाथ,03 बिल्डर्स सहित इंश्योरेंश कम्पनी की सम्पति कुर्क..जारी रहेगा एक्शन: प्रशासन...

कोतवाली पटेल नगर पुलिस के अनुसार 08 सितंबर 2026 को वादिनी (शिकायतकर्ता)साक्षी चौहान पुत्री स्व० अशोक कुमार निवासी असलमपुर भुल्लन थाना नगीना देहात जिला बिजनौर (हाल पता D.S.P Chowk बड़ोवाला देहरादून) द्वारा,कोतवाली पटेलनगर में आकर तहरीर दी गयी थी. वादिनी ने अपनी तहरीर में बताया कि मैं और मेरा फुफेरा भाई सत्यम कुमार पुत्र स्व0 नौभार सिंह निवासी भगवानवाला, (जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश) 08 सितंबर 2026 को समय करीब 7:40 बजे V. Mart मंडी Chowk से अपनी स्कूटी से अपने घर बडोवाला की ओर जा रहे थे.इस दौरान गोरखपुर चौक से आगे JIO पेट्रोल पम्प से करीब 200 मी0 आगे बडोवाला की ओर हमारे पीछे से आ रहे बाइक सवार दो अज्ञात लड़को द्वारा हमारी स्कूटी के आगे अपनी बाइक को रोक कर जान से मारने की नियत से हम पर फायर कर दिया.इस गोलीबारी मेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राप्त तहरीर के आधार पर पटेलनगर कोतवाली में धारा 109(1)/3(5) बीएनएस बनाम अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया..

मुठभेड़ में घायल अभियुक्त:-

अंकित चौहान पुत्र ध्रुव नारायण निवासी सोसायटी रोड लक्सर, केशव नगर, हरिद्वार उम्र 25 वर्ष

वांटेड फरार अभियुक्त:-

अंकुर पुत्र ब्रह्मपाल निवासी लोको मोहल्ला पीर वाली गली, लक्सर, हरिद्वार

बरामदगी

1- एक देसी तमंचा 315 बोर
2- 01 जिंदा/ 02 खोखा कारतूस
3- घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें