ब्रेकिंग: कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद के घर पर तोड़फोड़,आगजनी, बबाल.. मुकदमा दर्ज ,जाँच के आदेश.

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के नैनीताल के रामगढ़ स्थित घर पर हिंदूवादी संगठनों ने तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की,

सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या: नेशनहुड इन अवर टाइम्स’ में हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी समूहों बोको हरम और आईएसआईएस के जिहादी इस्लाम से करने को लेकर हिंदूवादियों के निशाने पर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: रायपुर हत्याकांड में फ़रार अभियुक्तों के खिलाफ SSP देहरादून की सख़्त कार्रवाई जारी.. 02 अन्य बदमाशों के धरपकड़ के दौरान भी मुठभेड़..कार्रवाई में दोनों अभियुक्त गिरफ्त में..

सलमान खुर्शीद की लिखी हुई किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन से किए जाने पर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है जगह-जगह उनके इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा हो रही है । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज उनके आवास में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना की गई , घटना की सूचना पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और घटना की तफ्तीश की जा रही है डीआईजी कुमाऊ नीलेश आनंद भरणे ने फोन से जानकारी देते हुए बताया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी,जो लोगो भी इसमें दोषी पाए जाएगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: करोडों रुपये चोरी मामलें में दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से भी जुड़े तार !.. पिता को दून पुलिस ने यूपी से गिरफ्तार कर 48 लाख नकद किये बरामद...अब तक 3 करोड़ 8 लाख रुपये बरामद..
बाइट-नीलेश आनंद भरणे, डीआईजी कुमाऊँ

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें