रामपुर तिराहा स्थित उत्तराखंड शहीद स्मारक पहुंचे मुख्यमंत्री धामी । उत्तराखंड आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को उत्तराखंड शहीद स्मारक रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर पहुंचे जहां उन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित श्रद्धांजलि दी।
रामपुर तिराहा (मुजफ्फरनगर)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार शहीदों के सपनों और राज्य आन्दोलनकारियों की भावनाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में आगे बढ़ायेगी। जनता, सरकार के भाव को समझे। यह बात उन्होंने उत्तराखंड शहीद स्मारक रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य आन्दोलनकारियों के हित में कई घोषणायें कीं, जिनमें राज्य आन्दोलनकारियों को सरकारी अस्पतालों की तर्ज पर राजकीय मेडिकल कालेजों में मुफ्त उपचार उपलब्ध करवाने, उद्योग धंधों में राज्य आन्दोलकारियों और उनके परिजनों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने और विभिन्न विभागों में सेवारत राज्य आन्दोलनकारियों को हटाये जाने सम्बंधी मामले में ठोस पैरवी करना शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉 

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं उन शहीदों को नमन करता हूं जिनके सर्वोच्च बलिदान की वजह से हमें उत्तराखंड राज्य मिला है। राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान खटीमा, मसूरी एवं मुजफ्फरनगर में लाखों आंदोलनकारियों ने भाग लिया जिसमें से कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य का विकास शहीदों के सपनों के अनुरूप किया जाएगा। इसके लिए हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है। राज्य आंदोलनकारियों से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  भगोड़े बिल्डर दीपक मित्तल प्रकरण में पुलिस ने बढाया जांच का दायरा.. कई सफेदपोश नेता आये पुलिस की रडार पर..दीपक मित्तल और उसकी पत्नी राखी पर 50 हजार का ईनाम घोषित..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें