मुख्यमंत्री धामी द्वारा नैनीताल दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों को सांत्वना…न्याय और सुरक्षा का दिया आश्वासन..DM और SSP को CM के आवश्यक निर्देश..

 नैनीताल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल दुष्कर्म मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के परिवार से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें गहरी सांत्वना प्रदान की है. मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया.साथ ही कहा कि राज्य सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है..

DM और SSP को CM का निर्देश-प्रशासनिक सहायता और तत्परता न्याय दिलाने की कार्रवाई..

मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारी और एसएसपी नैनीताल को निर्देश दिए हैं कि पीड़िता के परिवार को आवश्यक सुरक्षा एवं सभी प्रकार की प्रशासनिक सहायता तत्परता से उपलब्ध कराई जाए…मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी..उन्होंने मामले में त्वरित जांच और शीघ्र न्याय सुनिश्चित करने की बात कही..उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस अमानवीय कृत्य करने वाले अपराधी को कठोर दंड दिलवाएगी.हम सब पीड़िता के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़े हैं.वही DM और एसएसपी ने भी पीड़िता और उसके परिवार से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच और सुरक्षा का भरोसा दिलाया. 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:कार चालक द्वारा पिस्टल दिखाकर आमजन को डरा धमका-गालीगलोच करने के वायरल वीडियो का SSP देहरादून ने लिया तत्काल संज्ञान… SSP के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार…

बच्ची को अनुमन्य आर्थिक सहायता दिलाने की कार्रवाई भी तेजी हो: CM

मुख्यमंत्री धामी  के निर्देश पर जिलाधिकारी ने पीड़िता को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने के लिए प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए तथा समाज कल्याण अधिकारी को बच्ची को अनुमन्य आर्थिक सहायता की प्रक्रिया पूरी कर  कल तक उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए. इसके  साथ ही पीड़िता के परिवार को बताया कि  मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य सरकार की और से पीड़ित बालिका और उसकी बहन की समुचित शिक्षा की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि बच्ची का भविष्य सुरक्षित हो सके. जिलाधिकारी ने अवगत करवाया कि नैनीताल में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पर्यटकों के लिए नैनीताल पूर्ण रूप से सुरक्षित है. शहर का माहौल बिगाड़ने वाले अवैधानिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है..

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमनगर क्षेत्र में नवविवाहिता की हत्या मामले में आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा ज़ेल..ससुराल पक्ष पर दहेज़ हत्या का मुक़दमा दर्ज..

बता दें कि नैनीताल में 12 साल की बच्ची के साथ विशेष समुदाय के व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म के मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है.घटना के बाद आक्रोशित लोगों द्वारा विशेष समुदाय के लोगों की दुकानों में तोड़फोड़/मारपीट और धार्मिक स्थानों में पथराव से नैनीताल में तनावपूर्ण माहौल बना .हालांकि शांति और कानून व्यवस्था को बहाल रखने के लिए पुलिस लगातार आवश्यक कार्रवाई में जुटी हैं..

यह भी पढ़ें 👉  ऐंजल चकमा हत्या मामला.. जेल गए आरोपी क़ी माँ बोली- मृतक के साथ कोई नक्सली टिप्पणी नहीं हुई..क्योंकि हम खुद नार्थईस्ट मनीपुर से है..पुलिस जांच में भी अब तक़ नक्सली टिप्पणी जैसी कोई बात नहीं आयी...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें