मसूरी में ट्रैफिक आवागमन प्रभावित होने से पुलिस मुख्यालय ने जारी किया वैकल्पिक ट्रैफिक प्लान,यात्रा सीजन के दृष्टिगत यातायात सुगम हमारा प्रयास:DGP

देहरादून:वर्तमान समय में मसूरी स्थित माल रोड के निर्माणाधीन होने के कारण पर्यटकों के वाहनों के आवागमन में काफ़ी समस्याएं आ रही हैं.इतना ही नहीं चारधाम यात्रा के कई यात्री भी मसूरी होकर निकल रहे हैं.इसकी वजह से भी ट्रैफिक आवागमन प्रभावित हो रहा है. इसी के दृष्टिगत पर्यटक सीजन और प्रचलित चारधाम यात्रा में मसूरी यातायात को सुगम तरीके से बहाल रखने के लिए उत्तराखंड महानिदेशक अशोक कुमार ने सोमवार संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी आवागमन के नए वैकल्पिक ट्रैफिक प्लान पर दिशा निर्देश दिए. इस बैठक के दौरान मसूरी से होकर जाने वाले यातायात को किस तरह से सुचारू रखा जा सकता है इस बारे में ट्रैफिक निदेशक और संबंधित अधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर पुलिस को निर्देश दिये गए.

यह भी पढ़ें 👉  भारी बरसात में दून पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन,नया गांव चौकी प्रभारी जयवीर बने 3 परिवारों के लिए संकटमोचन.. जान की परवाह किए बगैर जलमग्न घरों से सबकों सुरक्षित निकाला..

मसूरी यातायात बहाल रखने के लिए DGP ने इन निम्न बिन्दुओं पर विचार-विमर्श कर वैकल्पिक ट्रैफिक प्लान दिए गए दिशा-निर्देश.

1. मसूरी होकर जाने वाले समस्त छोटे चौपहिया वाहनों को स्प्रिंग रोड,वेवर्ली चौक से होते हुए LBS एकेडमी और कैम्पटी फॉल की ओर भेजा जाए.

यह भी पढ़ें 👉  अपराध: लूट की कोशिश फेल ,तो चला दी गोली।पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार।घटना की पूरी कहानी,आरोपियों की जुबानी। पढ़िये कब और कहाँ हुई घटना..

2. यातायात का अधिक दबाव होने पर मसूरी जाने वाले वाहनों को आईटीबीपी कैम्प से पहले हाथीपांव होते हुए एलबीएस एकेडमी और कैम्पटी फॉल की ओर भेजा जाए.

3. गंगोत्री एवं यमुनोत्री जाने वाले वाहनों को मसूरी के बजाय विकासनगर होते हुए भेजा जाए.

4. वीकेन्ड पर वाहनों को किंगरेट पार्किंग में पार्क कराया जाए, विशेषकर उन पर्यटकों के वाहनों को जिनकी होटलों में पार्किंग की सुविधा न हो.

यह भी पढ़ें 👉  योग कक्षा:शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ साथ मानसिक शांति और आत्म-संयम भी प्रदान करता है योग- ललित जोशी,CIMS

5. यातायात का दबाव अधिक होने पर निकासी वाले वाहनों को बार्लोगंज, झड़ीपानी होते हुए देहरादून को भेजा जाए,ताकि मसूरी जाने वाले सुगमता से पहुंच सकें.

6. वन वे ट्रैफिक को सुगमता से चलाने के लिए स्प्रिंग रोड, वेवर्ली चौक, कैमल बैक रोड, हाथीपांव रोड की मरमत्त के लिए स्थानीय प्रशासन से वार्ता की जाए.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें