
मुख्यमंत्री के “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” विजन की दिशा में STF की लगातार प्रभावी कार्यवाही ज़ारी..अवैध हथियारों के विरुद्ध STF की कार्रवाई आगे भी इसी दृढ़ता और प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगी:STF, SSP
♦️उत्तराखण्ड STF द्वारा अवैध हथियारों के नेटवर्क के विरुद्ध व्यापक अभियान जारी
♦️STF की लगातार ताबड़तोड़ दबिशों से हथियार तस्करी नेटवर्क में हड़कंप।
♦️अवैध हथियार के सम्बन्ध में जांच अत्यंत गहनता, तकनीकी दक्षता एवं पेशेवर तरीके से जारी।
♦️
देहरादून :उत्तराखंड में फर्जी लाइसेंस व अवैध हथियारों के खिलाफ राज्य एसटीएफ की ताबड़तोड़ कार्रवाई युद्ध स्तर पर जारी है. इस वर्ष 2026 के बीते मात्र 6 माह में 25 अपराधी गिरफ्तार कर, 40 अवैध शस्त्र जब्त एवं 483 कारतूस बरामद किए गए हैं.. इसमें 21 पिस्टल, 10 तमंचे, 05 ऑटोमेटिक पंप एक्शन गन, 02 राइफल, 02 रिवाल्वर और 483 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.
उत्तराखंड,STF, एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि वर्ष 2026 के प्रारम्भ से ही राज्य में अवैध हथियारो रखने/खरीद फरोख्त करने वाले संगठित गिरोहो के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। STF की विभिन्न टीमें इस पूरे नेटवर्क की परत-दर-परत जांच में जुटी हुई थीं, जिसके परिणामस्वरूप महत्वपूर्ण सफलताएँ प्राप्त हुई हैं.STF, एसएसपी के अनुसार अवैध हथियारों का यह संगठित नेटवर्क न केवल कानून का उल्लंघन है,बल्कि राज्य एवं समाज की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा भी है। STF इस पूरे नेटवर्क की तह तक जाकर जांच करेगी। जांच के दौरान जिस किसी व्यक्ति, दलाल अथवा सहयोगी की संलिप्तता सामने आएगी, उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा..
STF, एसएसपी की आमजन से अपील
STF,एसएसपी अजय सिंह ने उत्तराखण्ड की आमजन से अपील है कि यदि किसी व्यक्ति को किसी संदिग्ध, फर्जी अथवा अवैध शस्त्र रखने वाले/खरीद फरोख्त करने वाले संगठित गिरोहो के संबंध में कोई सूचना प्राप्त होती है, तो तत्काल STF को सूचित करें। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी..
बता दें कि मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” के संकल्प एवं उनके निर्देशन में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) उत्तराखण्ड द्वारा अवैध हथियार रखने वालो के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
STF द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अवैध हथियार तस्करों , संगठित गिरोहों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है..वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF की सतत मॉनिटरिंग में अब तक 25 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। इन अभियुक्तों के कब्जे से कुल 40 अवैध शस्त्र एवं 483 कारतूस बरामद किए गए हैं।
बरामद शस्त्रों का विवरण
✔️ 21 पिस्टल
✔️ 10 तमंचे
✔️ 5ऑटोमेटिक पम्प एक्शन गन
✔️ 02 रायफल
✔️ 02 रिवॉल्वर
✔️ 483 कारतूस









