सख़्ती:सार्वजनिक स्थानों में जाम छलका हुड़दंग करने वाले नशेडियों को फिर कराई दून पुलिस ने थाने की सैर…एसएसपी दून के निर्देश पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शराबियों के लिए पुलिस बस सेवा जारी..

कानून/शांति व्यवस्था कायम रखने और सड़क हादसों पर प्रभावी रोकथाम के लगातार जारी रहेगा अभियान: SSP दून

देहरादून: सार्वजनिक स्थानों में जाम छलका हुड़दंग करने वाले नशेड़ियों को थाने की सैर कराने और खुमारी उतारने वाली कार्रवाई देहरादून पुलिस द्वारा बदस्तूर जारी हैं.एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देशों के क्रम में सोमवार भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा ताबड़तोड़ चेकिंग कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने और पिलाने वालों का पुलिस एक्ट जुर्माना वसूल शराबियों को थाने की सैर कराई गई.इस कार्रवाई के दौरान बाकायदा अलग-अलग सार्वजनिक सार्वजनिक स्थानों में शराब पीकर  मदहोश नशेड़ियों को पुलिस बस में बैठाकर थाने लाया गया..

इन-इन थाना क्षेत्रों में हुई सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने वालों पर कार्रवाई:-

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव: मतदान प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न को लेकर एसएसपी देहरादून ने स्वयं सम्भाला मोर्चा…संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा के संबंध में लगातार  आवश्यक निर्देश….

1- पटेलनगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 62 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा थाने लाया गया.सभी व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में 15,500/- ₹ का चालान कर जुर्माना वसूल. दी गई सख्त हिदायत.

थाना पटेलनगर प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप राणा के अनुसार एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सोमवार 10 फ़रवरी 2025 को दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा टीम बनाकर थाना क्षेत्रान्तर्गत कारगी चौक, आईएसबीटी चौक, मुस्कान चौक, ट्रांसपोर्ट नगर,मंडी तिराहा,पटेल नगर बाजार आदि स्थानों पर सडक किनारे फुटपाथ पर शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्व चैकिंग अभियान चलाकर कुल 62 व्यक्तियों को गाडी मे बैठाकर थाने पर लाया गया.थाने में पूछताछ पश्चात उन्हें भविष्य के लिए हिदायत देकर पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही कर कुल 15,500/-रू का जुर्माना वसूला गया.

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के फ़र्जी हस्ताक्षर कर नकली नियुक्ति पत्र देने मामलें में मुकदमा दर्ज..

2- प्रेमनगर क्षेत्र स्थित बिधोली, नन्दा की चौकी आदि क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 10 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा  थाने लाया गया.वही शराब पीकर वाहन चलाने वाले 01 व्यक्ति की गिरफ्तारी कर उसके वाहन को किया गया सीज.

अभियान के दौरान थाना प्रेमनगर पुलिस टीम द्वारा 10 फरवरी 2025 को बिधोली, दूंगा रोड,पौंधा,नंदा की चौकी व प्रेमनगर में खुलेआम शराब पीने वाले कुल 10 व्यक्तियों के विरूद्ध 81 पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर थाने लाया गया.साथ ही सभी के विरूद्ध चालानी कार्यवाही कर ₹-5000/ संयोजन शुल्क वसूला गया. इसके अतिरिक्त बिधोली एवं पौंधा क्षेत्र स्थित रेस्टोरेंट/ढाबों को चैक किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक डायवर्ट: 🚧 दशहरा पर्व के चलते देहरादून शहर यातायात /डायवर्ट प्लान 🚧..असुविधा से बचने के लिये ट्रैफिक प्लान को देखकर ही घर से निकले:SSP दून

3- थाना रायपुर क्षेत्र में जंगल के आसपास,सड़क किनारे और गाड़ियों में बैठकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ  रायपुर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई.10 फ़रवरी 2025 को  सहस्त्रधारा रोड,लाडपुर रोड,रिंग रोड ,चुना भट्टा, सोडा सिरोली रोड और मालदेवता रोड में खुलेआम शराब पीने वाले  कुल 21 लोगों का -81 पुलिस अधिनियम में गिरफ्तार कर थाने लाया गया.पूछताछ के बाद सख़्त हिदायत देते हुए पुलिस एक्ट सभी 21लोगों से ₹-8750/ जुर्माना वसूला गया..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें