म्यामांर में फंसे उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षित घर वापसी के लिये सरकार के प्रयास जारी..म्यामांर में फंसे देहरादून निवासी के विवरण को उनके परिजनों द्वारा कन्ट्रोल रूम नम्बर 112 के माध्यम से देहरादून पुलिस को उपलब्ध कराएं: SSP दून

देहरादून: म्यांमार की वर्तमान राजनैतिक परिस्थितियों के दृष्टिगत वहां निवासरत उत्तराखण्ड राज्य के नागरिकों की सुरक्षा के सम्बंध में राज्य सरकार द्वारा गृह मंत्रालय/विदेश मंत्रालय भारत सरकार से समन्वय स्थापित कर उनके माध्यम से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है.उक्त सम्बंध में देहरादून में निवासरत ऐसे सभी व्यक्ति,जिनके परिजन म्यांमार में फंसे हुए है,वे अपने परिजनों के सम्बंध में सूचना कन्ट्रोल रूम के आपातकालीन नम्बर 112 के माध्यम से देहरादून पुलिस को उपलब्ध करा सकते है. जिससे उन्हें म्यांमार से सुरक्षित बाहर निकालने की कार्यवाही की जा सकें.

यह भी पढ़ें 👉  विकास नगर दिनदहाड़े लूट मामलें का दूसरा अभियुक्त भी मुरादाबाद से गिरफ्तार,₹153000 बरामद..गिरफ्त में आया बदमाश दिल्ली-हरियाणा में भी लूट का वांटेड.

 सूचना के साथ म्यांमार में फंसे व्यक्ति का निम्न विवरण उपलब्ध कराना आवश्यक है:-

(1)- फंसे हुए व्यक्ति का नाम व स्थानीय पता

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में स्ट्रीट क्राइम: बाइक सवार बदमाशों ने सड़क पर जा रही लड़की से की मोबाइल स्नेचिंग.. एसएसपी हुए सख्त..घटना वर्कआउट के लिए लगाई गई टीमें..

(2)- म्यांमार का पता

(3)- मोबाइल नम्बर/ई-मेल आई0डी0

(4)- पासपोर्ट नम्बर…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें