पुलिसिंग:भुड्डी गांव में हुए एडवोकेट हत्याकांड में हत्यारें भाई क़ो पिस्टल उपलब्ध वाले ईनामी अभियुक्त सहित 03 गिरफ्तार…अभियुक्तों के क़ब्जे 03 अवैध पिस्टल/जिंदा कारतूस बरामद..

एसएसपी देहरादून की कुशल रणनीति से ₹15 हजार का ईनामी अभियुक्त सहित तीनों अभियुक्त दून पुलिस के शिंकजे में..

देहरादून:थान पटेल नगर के अंतर्गत भूड्डी गांव में 14 जून 2026 क़ो एडवोकेट सोहेल हारून पुत्र अब्दुल हारून के मर्डर केस में हत्यारें भाई शाहिद हारून क़ो अवैध पिस्तौल उपलब्ध कराने वाले इनामी(₹15 हजार )के फरार अभियुक्त सहित तीन अभियुक्तों को दून पुलिस आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस की गिरफ्त में आये अभियुक्तों के कब्जे से तीन पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किये गये है.

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद अस्लहों (पिस्टल )के सम्बन्ध में पूछने पर उनके द्वारा बताया कि उक्त अस्लहे फरहान और जैद नाम के दो युवक अपने गाँव लंढौरा (रुड़की )से किसी से लेकर फरमान को बेचने के लिए लाये थे. जून 26 को भुड्डी गावं में हुए सोहेल हत्याकाण्ड में शाहिद हारुन द्वारा प्रयोग की गई पिस्टल भी अभियुक्त फरहान द्वारा ही उपलब्ध कराई गई थी. अभिुयक्त उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में कोतवाली पटेलनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-366/2026 में वांछित चल रहा था.अभियुक्त के लगातार फरार चलने के कारण एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा अभियुक्त फरहान बेग की गिरफ्तारी पर 15000 रुपये का ईनामी घोषित किया गया था. अग्रिम कार्यवाही में मौके से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली पटेल नगर पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  दून पुलिस ने क्रूरता की सारी हदें पार की,चोरी शक के आधार पर महिला पर जानलेवा थर्ड डिग्री, हालत चिंताजनक, चौकी प्रभारी सस्पेंड

बता दें कि अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में दिनाँक: 23-06-2026 की रात्री को कोतवाली पटेलनगर पुलिस को सूचना मिली की चंद्रबनी की तरफ चोटिया बाबा मंदिर के पास निर्माणाधीन हाइवे के पास 03 संदिग्ध अभियुक्त घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। सूचना पर कोतवाली पटेलनगर से पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां पुलिस टीम को निर्माणाधीन हाईवे पर पुलिया के नीचे तीन संदिग्ध व्यक्ति बैठे दिखाई दिये.जिन्हें पुलिस टीम द्वारा दबिश देते हुए मौके से पकड लिया गया। पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने नाम क्रमशः 1-फरहान पुत्र शौकीन 2- फरमान बेग पुत्र शफीक बेग तथा 3- जैद पुत्र इकबाल बताया गया। तलाशी लेने पर अभियुक्तों के पास से 01 पिस्टल 32 बोर, 02 खाली मैग्जीन, 02 जिंदा कारतूस, 02 देशी तमंचे 315 बोर तथा 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए..

यह भी पढ़ें 👉  गुमशुदा बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या के प्रकरण में दून पुलिस ने सहारनपुर से शव बरामद किया..घटना में शामिल 02 अभियुक्तों को पूर्व में देवबंद से किया गया था गिरफ्तार..

गिरफ्तार अभियुक्त:

1-फरमान बेग पुत्र शफीक बेग निवासी नूर इनक्लेव आजाद काँलोनी कोतवाली पटेलनगर देहरादून उम्र 21 वर्ष
2-जैद पुत्र इकबाल निवासी मोहल्ला हजरत बिलाल लढौरा हरिद्वार उम्र 18 वर्ष
3-फरहान पुत्र शौकीन निवासी हजरत बिलाल मोहल्ला लढौरा हरिद्वार उम्र 20 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  सख़्ती: बाहरी राज्यों से देहरादून आये संदिग्ध लोग दून पुलिस की रडार पर..जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में युद्धस्तर पर सत्यापन अभियान जारी..भारी संख्या में संदिग्ध लोगों को थाने लाकर कार्रवाई..

बरामदगी:
01: 01 पिस्टल 32 बोर 02 खाली मैगजीन,02 जिन्दा कारतूस
02: 02 देशी तमंचा 315 बोर ,04 जिन्दा कारतूस
01 देशी तमंचा 315 बोर ,02 जिन्दा कारतूस

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें