भ्रष्टाचार:वर्दी घोटाले में CM धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश.. उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर जांच के सख्त निर्देश..होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री खरीद से जुड़ा घोटाला..

भ्रष्टाचार के मामले में सीएम धामी ने फिर की उच्च स्तरीय अधिकारी पर कार्रवाई….भ्रष्टाचार पर CM धामी की जीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन की नीति..

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री खरीद से जुड़े घोटाले प्रकरण में संलिप्त पाए जाने पर निदेशक होमगार्ड (डिप्टी कमांडेंट) अमिताभ श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मामले की जांच के लिए संयुक्त जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो टूक शब्दों में कहा कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी.

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार: दवा टेंडर दिलाने के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी मामलें में लिप्त CM का पूर्व निजी सचिव गिरफ्तार..सहयोगी सौरभ वत्स राजस्थान के मुक़दमें में गिरफ्तार….मुख्यमंत्री धामी के सख्त निर्देश पर दून पुलिस कड़ी कार्यवाही जारी..

महादिनदेशक की संतुति पर सीएम धामी ने डिप्टी कमांडेंट को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए संयुक्त जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं.

जानकारी के अनुसार ये घोटाले का प्रकरण वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान होमगार्ड्स के लिए वर्दी सामग्री की खरीद प्रक्रिया से जुड़ा है, जिसमें टेंडर प्रक्रिया में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आए थे.महानिदेशक, होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा, देहरादून की ओर से शासन को भेजी गई रिपोर्ट में टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता के अभाव और नियमों के उल्लंघन की बात सामने आई. इसके बाद मुख्यमंत्री धामी द्वारा तत्काल इसमें आरोपित अधिकारी (DIG -होमगार्ड)को निलंबित कर उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर जांच के सख्त आदेश है.

यह भी पढ़ें 👉  मुजफ्फरनगर का खानदानी चोर पत्नी सहित गिरफ्तार,लाखों के सोने-हीरे के आभूषण बरामद.चोरी के धंधे से ही ज़िंदगी,मकान और परिवार में शादियां..

मुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में सख्त कार्रवाई की बात कही..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और किसी भी स्तर पर अनियमितता या भ्रष्ट आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के मध्यनजर उत्तराखंड DGP ने लिया मां गंगा का आशीर्वाद,हर की पैड़ी में पूजा अर्चना,डिब्रीफिंग कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें