सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण में SIT की विवेचना थाना ITI से शुरू..केस डायरी और अन्य अभिलेखों का परीक्षण करते हुए Investigation को आगे बढ़ाया गया..मृतक की PM रिपोर्ट,मोबाइल फोन एवं अन्य अभिलेखीय साक्ष्यों के अवलोकन ज़ारी.. मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त Fire Arm को FSL जांच में भेजा गया..

मृतक के ई-मेल में भी विभिन्न स्थानीय लोगों एवं पुलिस के अधिकारियों / कर्मियों पर गंभीर आरोप!

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण में गठित विशेष अन्वेषण दल (SIT) द्वारा जनपद उधमसिंहनगर के थाना ITI पहुंचकर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है. केस डायरी और अन्य अभिलेखों का परीक्षण करते हुए Investigation को आगे बढ़ाया जा रहा है. साथ ही SIT द्वारा प्रकरण से संबंधित थाना काठगोदाम से मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल फोन एवं अन्य अभिलेखीय साक्ष्यों के अवलोकन की प्रक्रिया भी की जा रही है। इसके अतिरिक्त मृतक के मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त Fire Arm को फॉरेंसिक परीक्षण के लिए FSL भेजा जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  धर्मनगरी में ज़हर घोलने वाले 06 ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार..लाखों की चरस-स्मैक बरामद..

वही SIT की Technical Team द्वारा मृतक द्वारा भेजे गए ई-मेल का विस्तृत परीक्षण प्रारंभ कर दिया गया है। उक्त ई-मेल में मृतक द्वारा विभिन्न स्थानीय लोगों एवं पुलिस के अधिकारियों / कर्मियों पर कतिपय आरोप अंकित किये गये थे.

यह भी पढ़ें 👉  स्पष्टीकरण:अधिकारियों के सुरक्षा गनर वापसी को लेकर एसएसपी देहरादून में स्थिति स्पष्ट की..इस विषय में तथ्यहीन खबरें प्रकाशित करना सही नहीं: SSP दून..

पुलिस मुख्यालय ने बताया कि यह भी अवगत कराना है कि आयुक्त कुमाऊँ मण्डल द्वारा की जा रही मजिस्ट्रेट जांच के अतिरिक्त उक्त प्रकरण से सम्बन्धित समस्त मुकदमों की विवेचनात्मक कार्यवाही IG STF की अध्यक्षता में गठित SIT द्वारा ही की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  ट्रांसफर: SSP देहरादून ने किये इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले.. इन थानों के इंचार्ज बदले गए.. इंस्पेक्टर प्रदीप राणा ऋषिकेश के नए कोतवाल.. पटेल नगर के कोतवाल- हरिओम राज

वही उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक, दीपम सेठ ने बताया कि SIT द्वारा प्रकरण से जुड़े सभी तथ्यों एवं साक्ष्यों का निष्पक्ष,पारदर्शी एवं गहन परीक्षण किया जा रहा है.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें