26 वर्षों से फरार चल रहे नटवरलाल को दून पुलिस ने यूपी से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेला…1998 में फ़र्जी कम्पनी खोलकर देहरादून के लोगों से की थी लाखों रूपये की धोखाधड़ी…

इनामी और वांटेड अपराधियों के धरपकड़ अभियान को लेकर एसएसपी देहरादून का सख्त रुख़…

देहरादून: 1998 में देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में एक फर्जी कंपनी खोलकर लोगों के लाखों रुपए ठगने करने वाले फरार अभियुक्त को देहरादून पुलिस ने 26 साल बाद उत्तर प्रदेश के बिजनौर से गिरफ्तार किया है.ढाई दशक से फरार चल रहा अभियुक्त किशोर कुमार जैन पुत्र प्रीतम प्रसाद लंबे समय पुलिस को चकमा देकर अंडरग्राउंड होकर ठिकाने बदल-बदल कर छिपा था..ऐसे में उत्तराखंड में इनामी और वांटेड अभियुक्तों की धरपकड़ अभियान के तहत डालनवाला पुलिस ने 17 जनवरी 2025 को मुखबिर तंत्र की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर 56 वर्षीय अभियुक्त किशोर कुमार जैन को उत्तर प्रदेश के बिजनौर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया.. 

यह भी पढ़ें 👉  तत्परता: भारी बारिश के दौरान पर्यटकों की सुविधा के लिये सभी डायवर्जन प्वाइन्टस और यातायात व्यवस्था का जायजा लेने ग्राउड जीरो पहुँचे SSP-अजय सिंह..बर्फबारी और नव वर्ष के दृष्टिगत कई राज्यों/जनपदों से भारी संख्या में पर्यटकों के मसूरी और चकराता पहुंचने के दृष्टिगत ट्रेफ़िक का दबाव व्यवस्थित करने स्वयं सडक पर उतरे SSP… 
Oplus_16908288

बता दें कि उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक द्वारा ईनामी और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर कड़े निर्देश राज्य पुलिस को जारी हैं. इसी क्रम में एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा भी वांछित व ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है. इसी आदेश के अनुपालन में ढाई दशक पहले 1998 में डालनवाला क्षेत्र में “सनफिक्स एग्रो इण्डिया कम्पनी” खोलकर लोगों से लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने वाले 56 वर्षीय किशोर कुमार जैन को उत्तर प्रदेश के बिजनौर से गिरफ्तार किया गया.पुलिस रिकॉर्ड अनुसार अभियुक्त के खिलाफ थाना डालनवाला में मु0अ0सं0-46/1998, धारा-420/406 के तहत मुदकमा दर्ज हैं. अभियुक्त किशोर कुमार जैन पुत्र प्रीतम प्रसाद निवासी- 72 राजपुर रोड, देहरादून मूल निवासी- विदुर कुरी रोड बुखारा, बिजनौर, (उत्तरप्रदेश) का रहने वाला हैं. अभियुक्त वर्ष 1998 से लगातार फरार चल रहा था.. 

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमनगर विंग नम्बर 01 में 70 वर्षीय महिला की गला रेत कर निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला.

गिरफ्तार अभियुक्तः-

किशोर कुमार जैन पुत्र प्रीतम प्रसाद निवासी- 72 राजपुर रोड, देहरादून मूल निवासी- विदुर कुरी रोड बुखारा, बिजनौर, उ0प्र0 उम्र 56 वर्ष..

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता हत्याकांड: मुख्य आरोपी पुलकित आर्य का पॉलीग्राफ टेस्ट 1 से 3 फरवरी के बीच संभव..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें