“ऑपरेशन प्रहार”:SSP देहरादून के निर्देश पर वीकेंड पर “नाईट स्ट्राइक” में प्रेमनगर क्षेत्र में पुलिस की बड़े स्तर पर छापेमारी..होटल/रिसोर्ट/ हॉस्टलों/पीजी पर एक साथ रेड..दर्जनभर से अधिक पुलिस के शिकजें में..भारी मात्रा में नशा समाग्री बरामद..

SSP का स्पष्ट संदेश- आमजन की सुरक्षा है दून पुलिस की पहली प्राथमिकता…

प्रेमनगर क्षेत्र में मिल रही लगातार शिकायतों पर एसएसपी देहरादून द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए समस्त नगर क्षेत्र के पुलिस बल के साथ अधिकारियो को संदिग्ध/असामाजिक/ हुडदंगियों/के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश…

अभियान की अधिक सफलता के लिए पुलिस अधीक्षक नगर ने समस्त पुलिस बल को किया ब्रीफ, असामाजिक /अवैध गतिविधियों में संलिप्त सभी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश

होटल/रिसोर्ट/रेस्टोरेंट/पब/बार/हॉस्टल/पीजी का निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही

देर रात्रि तक अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से की गयी सघन पूछताछ, लाया गया थाने

रिसोर्ट में अवैध रूप से शराब पिलाने वाले रिसोर्ट संचालक को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर दर्ज किया अभियोग

रिसोर्ट में शराब पीने वाले 13 व्यक्तियों के विरूद्ध पुलिस ने पुलिस एक्ट के तहत की कार्यवाही..

देहरादून :SSP देहरादून परमिंदर सिंह डोभाल के निर्देश पर ऑपरेशन अभियान के तहत वीकेंड पर जारी विशेष अभियान नाइट स्ट्राइक के तहत थाना प्रेम नगर इलाके के तमाम शिक्षण संस्थान पीजी/हॉस्टल,रिजॉर्ट,रेस्टोरेंट,पब सहित होटल में एसपी सिटी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बनने छापेमारी की कार्रवाई की इस दौरान. नशा सेवन करने वाले कई लोगों पर शिकंजा करते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई भी की गई. इस दौरान मुकदमा दर्ज करने के साथ ही दर्जन भर से अधिक लोगों पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की भी गई.

यह भी पढ़ें 👉  अपडेट: रफ्तार के कहर... पुलिस पहुंची एक्सीडेंट चालक तक मामा-भांजे थे गाड़ी में सवार..

बता दें एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रो में स्थित शिक्षण संस्थानों/पीजी/हॉस्टल में गुटबाजी कर माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले छात्रों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश है. इसके साथ ही रात्रि के समय संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश करने के साथ-साथ अराजक तत्वों पर नकेल कसने हेतु लगातार स्थान बदल बदल कर सघन चेकिंग अभियान चलाते हुये होटल रिसोर्ट, पब, बार एवं सार्वजनिक स्थानों में अवैध रूप से शराब पीने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं.उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद में नगर से देहात तक सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में दिनांक: 26/03/2026 की रात्रि में पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिस बल को ब्रीफ करते हुये कोतवाली प्रेमनगर क्षेत्र में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा होटल/रिसोर्ट/रेस्टोरेंट/पब/बार/हॉस्टल/पीजी एवं सार्वजनिक स्थानों में अवैध रूप से शराब पीने वालों के विरूद्ध आकस्मिक रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत संचालित हॉस्टल तथा पीजी की आकस्मिक चेकिंग की गई। साथ ही देर रात्रि तक अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उन्हें थाने पर लाकर सत्यापन सम्बन्धी कार्यवाही की गयी। चैकिंग अभियान के दौरान होरीजन रिजॉर्ट कोटडा संतूर में पुलिस टीम द्वारा आकस्मिक छापेमारी की कार्यवाही की गयी तथा मौके पर होटल स्वामी द्वारा अवैध रूप से 13 व्यक्तियों को शराब पिलाये जाने पर होटल स्वामी अमृतदीप पुत्र सतपाल निवासी गढ़ी कैंट देहरादून को मौके से गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली प्रेम नगर पर मु0अ0स0 83/26 धारा 60/68 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा मौके पर शराब पीने वाले 13 व्यक्तियों के विरूद्ध 81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  अलर्ट ड्रिल:आकस्मिक स्थिती पर सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों/स्थानों की चैकिंग के लिए दून पुलिस ने किया ड्रिल का अभ्यास…

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त –
1- अमृतदीप पुत्र सतपाल निवासी 212सी गढी कैंट जनपद देहरादून उम्र 22 वर्ष

81 पुलिस एक्ट के तहत निम्न व्यक्तियों पर कार्यवाही की गईः-

  1. सन्नी कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी लक्खीसराय बिहार हाल निवासी सिद्वोवाला, देहरादून
    2-आयुष कुमार पुत्र स्व0 श्याम सिह कुमार निवासी कौलागढ देहरादून
  2. हर्षित वर्मा पुत्र विनोद कुमार वर्मा निवासी शाहजहॉपुर उत्तर प्रदेश हाल सिद्वोवाला, देहरादून
  3. वेदप्रकाश पुत्र रामप्रकाश निवासी सिद्वोवाला, देहरादून
  4. राहुल राठौड पुत्र संजय राठौड सिद्वोवाला, देहरादून
  5. अभिराज कुमार पुत्र रमेश झॉ निवासी सिद्वोवाला, देहरादून
  6. लोकेश पुत्र मदन निवासी सिद्वोवाला लगातार- देहरादून
  7. जीवन सिह नेगी पुत्र रतन सिह नेगी निवासी बडोवाला देहरादून
  8. आदित्य जौहरी पुत्र बिजेन्द्र जौहरी निवासी स्मिथ नगर देहरादून
  9. मौहम्मद फिरेाज पुत्र मौ0 यासीन निवासी कोटडा सन्तूर देहरादून
  10. अजय पुत्र राजू निवासी चिन्यालीसौड उत्तरकाशी
  11. मनीष अग्रवाल पुत्र मुकेश अग्रवाल निवासी ढाकरा देहरादून
  12. अंकुश मल्होत्रा पुत्र धर्मा मल्होत्रा निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश (उपरोक्त 13 व्यकितयो का मौके पर पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चालानी कार्यवाही की गई।) बरामदगी :-
    1- 11 बोतल अग्रेजी शराब भरी हुईABSOLUT VODKA
    2-30 कैन भरी बीयर TUBORG,
    3-10 डिब्बी mr.hooka फलेवर ,
    4-4 हुक्के मय पाइप मय चिलम ,
    5-एक खाली बोतल अग्रेजी शराब ABSOLUT VODKA
    6-एक बोतल खाली अंग्रेजी शराब BLACK& WHITE,
    7-1 बोतल अंग्रेजी शराब भरी हुई JAMESON
    8- दो बीयर खाली TUBORG
    9- 30 कैन बीयर भरी हुई TUBORG
    10- आधी भरी 01 पानी की बोतल IOT,04 कॉच के गिलास नाजायज बरामद होना.
    पुलिस कार्यवाही टीम:1- नरेश राठौड प्रभारी निरीक्षक प्रेम नगर
    2- वरिष्ठ उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार
    3- उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह
    4- उप निरीक्षक प्रदुमन नेगी
    5- अपर उपनिरीक्षक जगदीश रावत
    6- कांस्टेबल अमरिंदर
    7- कांस्टेबल रोबिन
    8- कांस्टेबल जसबीर
    9- चालक घसीटू सैनी
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में 12 दिसंबर से शुरू हो रहा क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल..उत्तराखंड के राज्यपाल करेंगे उद्घाटन,पहले दिन मुख्य अतिथि होंगे फिल्म निर्देशक केतन मेहता..

प्रेमनगर क्षेत्र में मिल रही लगातार शिकायतों पर एसएसपी देहरादून द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए आज समस्त नगर क्षेत्र के पुलिस बल के साथ अधिकारियो को संदिग्ध/असामाजिक/ हुडदंगियों/के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें