ऑपरेशन प्रहार :एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध ताड़बतोड़ एक्शन ज़ारी ..राजपुर क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी का खुलासा..03 शातिर चोरों की गिरफ्तारी में ₹लाख से अधिक नकदी सहित क़ीमती सामान बरामद..

कबाड़ बीनने के बहाने बंद घरों की रैकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम..

देहरादून : ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है.राजपुर क्षेत्र में एक और बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन शातिर चोरों क़ो गिरफ्तार किया है. पकड़े गए चोरों के कब्जे से एक ₹लाख से अधिक की नकदी और चोरी का क़ीमती सामान बरामद किया गया है.

कबाड़ बीनने के बहाने बंद घरों की रैकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम..

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे तीनों कबाड्डी का काम करते हैं,और कबाड़ बीनने की आड़ में देहरादून में अलग-अलग स्थानों पर घूम कर बंद घरों की रेकी करते हुए मौका देखकर चिन्हित किये गए घरों में चोरी की घटना को अंजाम देते है। घटना में चुराए हुए सामान को अभियुक्त कुछ समय तक अपने पास रखकर बाद में मौका देखकर बेच देते हैं. 26जून 2026 को मक्का वाला मसूरी रोड स्थित बंद मकान के गेट का ताला तोड़कर उन्होंने उसके बरामदे में रखी पीतल की दो बड़ी मूर्तियां चुरा ली थी। चुराई गई मूर्तियों को कुछ समय बाद उनके द्वारा आईएसबीटी देहरादून स्थित एक कबाड़ी को बेच दिया था, बेचे हुए सामान से जो धनराशि उन्हें प्राप्त हुई थी, वह उन तीनों ने आपस में बांट ली थी। जिस कबाड़ी को उनके द्वारा सामान बेचा गया था, वह काफी दिनों से दुकान बंद कर फरार चल रहा है, जिसकी धरपकड़ के प्रयास किये जा रहे है..

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने की देहरादून जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा..समन्वय औरसमयबद्धता पर दिया जोर..दस्तावेजों के सत्यापन और अतिक्रमण पर सख्ती के दिऐ निर्देश

राजपुर पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता अजय सिंह निवासी सहस्त्रधारा देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर आकर लिखित तहरीर दी कि उनकी मालकिन, जो कि अक्सर दिल्ली रहती है, उनका मकान मक्का वाला मसूरी रोड पर स्थित है। 26जून 2026 को जब वह उक्त मकान को देखने गए तो देखा कि मकान के गेट का ताला टूटा हुआ था,और उसके अंदर बबरामदे में रखी दो पीतल की बड़ी मूर्तियां चोरी हो गई थी. प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर धारा 305 A BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में नाबालिग लड़की के अपहरण की सूचना झूठी निकली… नये स्कूल में एडमिशन कराने से नाराज बच्ची ने गढी अपहरण की झूठी कहानी..

चोरी की घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत व उनके अनावरण और उसमें शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर तत्काल थाना राजपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर उसके आस-पास तथा आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल संदिग्धों के संबंध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई. इसके बाद प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी/पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। साथ ही पूर्व में चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी प्राप्त कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया.पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 10/07/2026 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चोरी की घटना में शामिल 03 अभियुक्तों को भंडार गांव जंगल रोड के पास से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्मार्ट पुलिसिंग की ओर उत्तराखण्ड पुलिस का एक और हाइटेक कदम.. पर्यटकों एवं शहर के पैदल वाले रास्तों सहित हरिद्वार गंगा घाटों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अब सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर से पुलिस करेंगी सुरक्षा गश्त…आगामी समय में मसूरी के माल रोड़ और देहरादून के पलटन बाजार में भी बैलेंसिंग स्कूटर से होगी सुरक्षा गश्त..

गिरफ्तार अभियुक्त:-

1- जगदीप सिंह उर्फ जग्गी पुत्र सतनाम सिंह निवासी कावली रोड शिवाजी मार्ग, थाना पटेल नगर, देहरादून, उम्र 33 वर्ष।

2-साकेंद्र उर्फ बुल्ला पुत्र टहल साहनी निवासी मसतासपुर थाना बिशनपुर दरभंगा, बिहार हाल पता गांधी ग्राम, थाना पटेल नगर, देहरादून, उम्र 26 वर्ष।

3-मुखलिद पुत्र जाकिर अली निवासी – मेहुवाला, थाना बसंत विहार, देहरादून, उम्र 23 वर्ष।

बरामदगी

1- 1,05,000 रुपए नगद
2- एक आला नकब
3- मोबाइल फोन ओप्पो कंपनी (03)

धरपकड़ पुलिस टीम :-
1-उ०न० पीडी भट्ट थाना प्रभारी राजपुर
1- उ०नि० प्रवीण सैनी, चौकी प्रभारी कुठाल गेट
2- का० अमित
3- का० मोहित

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें