
प्रोपर्टी विवाद के चलते मृतक के सौतेले भाई ने ही सुपारी देकर कराई थी अपने भाई की हत्या…गिरफ्तार अभियुक्त राजन से पूछताछ के दौरान घटना में उसकी प्रेमिका के भी शामिल होने की पुलिस को मिली थी जानकारी…अभियुक्ता के साथ मिलकर अभियुक्त राजन ने दिया था घटना को अंजाम
हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए दोनो के द्वारा मृतक के शव को पंखे में टांगने का भी किया था प्रयास
देहरादून : प्रॉपर्टी विवाद को लेकर थाना राजपुर क्षेत्र में मई 2025 में हुए हत्या के केस में फरार चल रही ₹25हजार की इनामी महिला को भी राजपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया है. तीन दिन पहले (21 मई 2026) कों राजपुर पुलिस ने इस हत्या की घटना को अंजाम देने वाले उत्तर प्रदेश के शार्प शूटर राजन उर्फ़ जैकी को भी गिरफ्तार किया था. पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड को अंजाम देने में शार्प शूटर जैकी की मदद गिरफ्तार महिला हुमेरा उर्फ जोया ने की थी. अब इस केस में सुपारी देकर अपने सौतेले भाई की हत्या करने वाले भाई अमित भटेजा को भी पुलिस तलाश कर रही है..पुलिस खुलासे के अनुसार देहरादून/मसूरी में प्रॉपर्टी की हिस्सेदारी को लेकर अमित भटेजा ने ही अपने सौतेली भाई की सुपारी देकर मई 2025 में हत्या कराई थी.शूटर राजन उर्फ़ जैकी की हत्या में मदद करने वाली गिरफ्तार महिला हुमेरा उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की रहने वाली है.


हत्या के बाद गिरफ्तार अभियुक्ता हुमेरा, अपने प्रेमी शूटर राजन के साथ बस के माध्यम से सहारनपुर चली गई थी:पुलिस
देहरादून एसपी सिटी के अनुसार पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्ता हुमेरा ने बताया गया कि वह राजन उर्फ जैकी की प्रेमिका है.और राजन को अमित भटेजा द्वारा अपने भाई अजय के साथ चल रहे प्रॉपर्टी के विवाद के चलते उसकी हत्या करने की सुपारी दी थी तथा उसके एवज में उसे अपने भाई की जाखन स्थित प्रॉपर्टी में आधा हिस्सा देने की बात कही थी, जिसकी जानकारी राजन द्वारा अभियुक्ता को दी गई थी तथा घटना को अंजाम देने के लिए अपने साथ देहरादून चलने को कहा गया था योजना के मुताबिक वे सभी दिनांक 25/05/25 को अभियुक्त राजन उर्फ जैकी के एक दोस्त अक्षय, जिसको सहारनपुर मे गोली लगी थी तथा उसका इलाज मैक्स अस्पताल में चल रहा था, को देखने के बहाने देहरादून आये तथा रात्रि में चारों अजय बटेजा के जाखन स्थित घर में रूके, योजना के मुताबिक हुमेरा उर्फ जोया, अजय बटेजा के पास उसके घर पर रुकी और राजन तथा अमित उनके साथ आये राजन के एक अन्य साथी के साथ मसूरी रोड स्थित शराब के ठेके में शराब लेने चले गए, जहां अभियुक्त अमित द्वारा मृतक अमित भटेजा को पिलाने के लिए राजन को चार शराब की बोतले खरीद कर दी। अभियुक्तो की योजना थी कि पहले अजय भटेजा को शराब पिलाकर उससे जाखन तथा मसूरी स्थित प्रॉपर्टी के कागजात प्राप्त कर ले तथा उसके बाद उसकी हत्या कर दे। पर राजन द्वारा मृतक अजय भटेजा को शराब पिलाने के बाद बार बार उससे प्रॉपर्टी के कागजात मांगने पर भी जब अजय द्वारा प्रॉपर्टी के कागजात देने में आनाकानी की गई तो अभियुक्त राजन द्वारा उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी छाती पर चढ़कर तकिए से उसका मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद अभियुक्ता द्वारा राजन के साथ मिलकर मृतक अजय के शव को पंखे पर टांगने का प्रयास किया गया पर वह उसमें सफल नहीं हो पाए। जिसके बाद अभियुक्ता द्वारा राजन के साथ मिलकर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से पूरे कमरे की सफाई की तथा मृतक अजय के शव को बिस्तर पर लेटाकर उसे चादर से ढक दिया। इस दौरान अभियुक्त राजन कमरे में रखे कुछ कागजात व कमरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर अपने साथ ले गया, जो उसके द्वारा अमित को दिए गए। घटना के बाद अभियुक्ता हुमेरा, राजन के साथ बस के माध्यम से सहारनपुर चली गई।
थाना राजपुर पुलिस के अनुसार 26 मई 2025 को वादी ( शिकायतकर्ता ) जतिन कुमार निवासी जीएमएस रोड, देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर तहरीर दी गयी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके ममेरे भाई अजय भटेजा के निवास स्थान 58/1 कृष्णा विहार जाखन देहरादून में उनकी हत्या कर दी है। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर में, धारा 103 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया..घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत उसके अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर थाना राजपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा मोबाइल सर्विलान्स, सीसीटीवी कैमरों व मुखबिर की सहायता से घटना में शामिल अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए दिनांक 19/05/26 को घटना को अंजाम देने वाले मुज्जफरनगर के शातिर अपराधी राजन उर्फ जैकी को गिरफ्तार किया गया था, जिससे पूछताछ में उसके द्वारा मृतक अजय भटेजा के भाई अमित भटेजा के कहने पर दिनांक- 26/05/25 को अपनी प्रेमिका हुमेरा उर्फ जोया के साथ मिलकर अजय भटेजा की तकिये से मुँह दबाकर हत्या करना स्वीकार किया गया, जिस पर तत्काल एक टीम को प्रकाश में आये अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गैर प्रांत रवाना किया गया, जहां टीम द्वारा सुरागरसी/पतारसी करते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तो के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर दिनांक 23/05/2026 को घटना में शामिल अभियुक्ता हुमेरा उर्फ जोया को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तः-
हुमेरा उर्फ जोया पुत्री पप्पू निवासी खालापार, मुज्जफरनगर, उ०प्र०
पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त :-
जैकी उर्फ राजन पुत्र शिवलाल निवासी ग्राम- उमाही कलां, थाना रामपुर मनिहारान, जिला सहारनपुर, उम्र-36 वर्ष।
नाम पता वांटेड अभियुक्त :-
1- अमित भटेजा
धरपकड़ पुलिस टीम-
1- उ0नि0 पी0डी0 भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर
2- उ0नि0 प्रवेश रावत, व0उ0नि0 थाना राजपुर
3- उ0नि0 अनित कुमार
4- म0उ0नि0 सीमा चौहान
5- कानि0 विशाल कुमार
एसओजी टीम-
1- कानि0 विपिन कुमार
2- कानि0 अमित
3- कानि0 आशीष शर्मा









