लाश: प्रेम नगर चाय बागान में बोरी में मिली संदिग्ध परिस्थितियों में लड़की की लाश.. हत्या की आशंका !..पुलिस जांच पड़ताल में जुटी .

देहरादून: थाना बसंत विहार के अंतर्गत प्रेम नगर (अम्बिवाला) चाय बागान में एक लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने की सनसनीखेज मामला सामने आया है..जानकारी के अनुसार अंबीवाला से सटे चाय बागान स्थित मजार के पास खड्डे में एक बोरी (कटट्टे)के अंदर लड़की की लाश आज सुबह मिली..स्थानीय लोगों के अनुसार लड़की नाबालिग थी.मृतका के नाक औऱ चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं.मौके पर खून के निशान भी पाए गए हैं..ऐसे में हत्या की आशंका जताई गई हैं. पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हैं.. स्थानीय लोगों के अनुसार लड़की की पहचान विशाखा के रूप में हुई है, जो प्रेम नगर स्मिथ नगर की रहने वाली थी..

यह भी पढ़ें 👉  गृहमंत्री ने किया आपदाग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण. आसमानी आफत से, राज्य को 6000 करोड़ के नुकसान आंकलन. शाह बोले ,देवभूमि के साथ है केन्द्र सरकार ,टीम करेगी सर्वे..
Oplus_16908288
Oplus_16908288

22 सितंबर 2025 सोमवार की सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों ने लाश को देखा,जिसके बाद आसपास के लोगों को बताया गया. और फिर सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची.जिसके बाद थाना वसंत विहार पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर आगे की जांच पड़ताल में जुटी हैं.. प्रथम दृश्य हत्या की आशंका जताई गई है.मृतका की उम्र लगभग 15 से 16 बताई जा रही हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक लड़की का नाम विशाखा था,जो स्मिथ नगर (प्रेमनगर) में अपने माता-पिता और भाई के साथ रहती थी..फ़िलहाल घटना को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी नहीं आयी हैं..

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: देखिए गृहमंत्री अमित शाह का संबोधन देहरादून से लाइव ..। बस एक क्लिक में..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें