प्रमोशन:उत्तराखंड पुलिस के 15 दारोगाओं क़ो इंस्पेक्टर पदोन्नति का तोहफा..नागरिक पुलिस एवं अभिसूचना के उपनिरीक्षक बने निरीक्षक..

उत्तराखंड मुख्यमंत्री के निर्देशन में समयबद्ध एवं पारदर्शी पदोन्नति प्रक्रिया के लिए पुलिस मुख्यालय प्रतिबद्ध : डीजीपी

देहरादून : उत्तराखंड पुलिस विभाग में प्रमोशन का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में 15 नागरिक पुलिस एवं अधिसूचना के उप निरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है.. पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक बीते दो वर्षों में 1640 पुलिस कर्मियों को प्रमोशन दिया गया है.. इसी क्रम में नागरिक एवं अभिसूचना संवर्ग के 15 उपनिरीक्षकों (दरोगाओं )को निरीक्षक ( इंस्पेक्टर) पद पर पुलिस मुख्यालय द्वारा पदोन्नत आदेश ज़ारी किये गये है. पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने सभी पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि समयबद्ध पदोन्नति से पुलिस बल का मनोबल बढ़ता है तथा कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने गृह/कार्मिक विभाग उत्तराखंड शासन एवं पुलिस मुख्यालय के कार्मिक अनुभाग द्वारा निर्धारित समय में पदोन्नति प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण किए जाने की सराहना की..

यह भी पढ़ें 👉  खुलासा: टाटा मोटर्स और मारुति नेक्शा शोरुम में लाखों रुपये चोरी वाले अंतरराज्यीय गिरोह को दून पुलिस ने मध्यप्रदेश से किया गिरफ्तार….48 घंटे में वारदात खुलासा कर चोरी के 05 लाख रुपये और घटना में प्रयुक्त कार बरामद..

पुलिस मुख्यालय के अनुसार विभागीय पदोन्नति के दृष्टिकोण से वर्ष 2025 एवं 2026 उत्तराखण्ड पुलिस के लिए उल्लेखनीय रहे हैं। वर्ष 2025 में 1,000 से अधिक तथा वर्ष 2026 में अब तक 580 कार्मिकों को पदोन्नति प्रदान की जा चुकी है। इस प्रकार पिछले दो वर्षों में नागरिक पुलिस, अभिसूचना, सशस्त्र पुलिस, दूरसंचार एवं अग्निशमन सेवा सहित विभिन्न शाखाओं के कुल 1,640 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  सुद्धोवाला जेल में बंद विचाराधीन दो कैदियों की मौत.. एक था बहुचर्चित अंतरराष्ट्रीय किडनी रैकेट कांड का आरोपी डॉक्टर..न्यायिक जाँच व वैद्यानिक कार्यवाही प्रारम्भ...

वर्ष 2026 में प्रमुख पदोन्नतियां:
▪️ पुलिस उपाधीक्षक (कनिष्ठ वेतनमान) – 13
▪️ पुलिस उपाधीक्षक (एम) – 02
▪️ निरीक्षक – 26
▪️ उपनिरीक्षक – 144
▪️ अपर/सहायक उपनिरीक्षक – 63
▪️ मुख्य आरक्षी – 332
▪️

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर:38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन को लेकर देहरादून पहुंच रहे PM मोदी..VVIP भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सम्पूर्ण कार्यक्रम स्थल सहित आस-पास 02 किलोमीटर का दायरा रेड जोन घोषित..पूरा हवाई क्षेत्र भी "नो फ्लाईंग जोन"रहेगा..जमी से लेकर आसमा तक कड़ी सुरक्षा घेरा..

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के अनुसार मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशन में पुलिस कार्मिकों के मनोबल एवं कल्याण को प्राथमिकता देते हुए पुलिस मुख्यालय द्वारा पदोन्नति प्रक्रिया को निरंतर गति दी जा रही है। इसी क्रम में नागरिक पुलिस एवं अभिसूचना संवर्ग के 15 उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें