शिकंजा: नए साल में नशा तस्करों के विरुद्ध SSP दून ने युद्स्तर पर कार्रवाई बढाई ..बीते 10 दिनों में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 42 नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा..डेढ़ करोड़ ₹ से अधिक कीमत की मादक पदार्थ बरामद..

नशा तस्करों के खिलाफ नेस्तनाबूद वाली कार्रवाई जारी रहेंगी: SSP देहरादून

नये साल की शुरुआती 10 दिनों में नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई..

विगत 10 दिनों में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 42 नशा तस्करों को पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे..

 अभियुक्तो की कब्जे से लगभग डेढ़ करोड़ ₹ कीमत के मादक पदार्थ ( 456.86 ग्राम स्मैक, 5.455 किलो चरस, 4.698 किलो गांजा) हुए बरामद..

यह भी पढ़ें 👉  हत्या: मामूली कहासुनी को लेकर नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती युवक की निर्मम हत्या..वारदात करने वाले पंजाब मूल के 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार…

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक के निर्देशों पर मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त नशा तस्करों के विरुद्ध संपूर्ण राज्य में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है.इसी अभियान के तहत एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा भी लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है…इसी क्रम में नए साल की शुरुआती 10 दिनों के दौरान जनपद के नगर व देहात क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा 42 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया.साथ ही गिरफ्त में आये तस्करों के कब्जे से 456.86 ग्राम स्मैक, 05 किलो 455 ग्राम चरस तथा 04 किलो 698 ग्राम गांजा बरामद हुआ. बरामद मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 01 करोड़ 49 लाख 14 हज़ार दो सौ पचास रुपये है.

यह भी पढ़ें 👉  यूपी के ड्रग्स तस्करों पर दून पुलिस का कसता शिकंजा..तकरीबन 01 करोड़ क़ीमत की स्मैक के साथ अलग-अलग गैंग के 02 ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार..गिरोह के अन्य सदस्यों को वांटेड कर धरपकड़ जारी…

एसएसपी देहरादून के अनुसार नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस का अभियान युद्स्तर पर जारी हैं. 

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें