शिकंजा:अंतरराष्ट्रीय कोबरा ड्रग्स गैंग का मास्टरमाइंड JOSEPH उर्फ़ MORIS भी दून पुलिस की गिरफ्त में..2023 से बिना वीजा के अवैध तरीके से भारत में निवास कर दिल्ली से संगठित ड्रग्स नेटवर्क संचालित ..

दिल्ली (मालवीय नगर)में संगठित कोबरा गैंग के ठिकाने पर देहरादून पुलिस की सेंध…दिल्ली एनसीआर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश आदि कई प्रदेशों के कई नामचीन शिक्षण संस्थानों के छात्र के नाम आए प्रकाश में

नशा तस्करी के मुख्य अभियुक्त जॉन उर्फ जोसेफ उर्फ मॉरिस उर्फ एनडी ब्रदर को दून पुलिस ने मालवीय नगर दिल्ली से किया गिरफ्तार

शहरों में आयोजित होने वाली बड़ी पार्टी व विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्ययन छात्र रहते थे कोबरा गैंग के मुख्य सरगना के Soft Target

युवा वर्ग अक्सर नशा तस्करो का सॉफ्ट टारगेट रहता है, युवाओं के भविष्य से किसी को भी खिलवाड़ नही करने देंगे, नशा तस्करी के सभी तरीको पर दून पुलिस की सतर्क दृष्टि है, मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों का केवल एक ही ठिकाना है और वो है जेल :- एसएसपी देहरादून

देहरादून : अंतर्राष्ट्रीय कोबरा ड्रग्स (नशा )गैंग पर लगातार एक के बाद एक कार्रवाई के उपरांत आखिरकार देहरादून की राजपुर पुलिस ने कोबरा गैंग के मास्टरमाइंड JOHN उर्फ JOSEPH उर्फ़ MORIS उर्फ ND BROTHER को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्त में आया अभियुक्त लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था.जांच पड़ताल में पता चला कि मास्टरमाइंड अभियुक्त 2023 से बिना वीजा के अवैध रूप से भारत में रहकर अभियुक्त दिल्ली के मालवीय नगर से कोबरा गैंग को संगठित रूप में चला रहा था. इससे पूर्व उसके 09 विदेशी सहयोगी सहित 13 लोग को दून पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. देहरादून पुलिस के गिरफ्त में आए कोबरा गैंग से अब तक़ ढाई करोड़ क़ीमत से अधिक क़ीमत की ड्रग्स (मादक पदार्थो )की बरामद कर चुकी है..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में रिश्तेदारों के नाम बैंक खाता खुलवाकर करोडों की ऑनलाइन फाइनैंशल धोखाधड़ी का पर्दाफ़ाश,दून पुलिस ने गिरोह के 02 शातिर अपराधियों को लुधियाना से किया गिरफ्तार,नाइजीरियन मास्टरमाइंड सहित अन्य लोगों की तलाश तेज..

संगठित नेटवर्क के जरिए देशभर में नशा सप्लाई करता था मास्टरमाइंड जॉन उर्फ जोसेफ:-राजपुर पुलिस

थाना राजपुर प्रभारी पी. डी. भट्ट के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त जॉन उर्फ जोसेफ द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उसने अपनी पहचान को छुपाने के लिए कई नाम रखे हुए हैं। वह मूल रूप से REPUBLIC OF COTE D IVOIRE (AFRICA) का मूल निवासी है, और पिछले दो वर्ष से दिल्ली में मालवीय नगर में रह रहा है.कोकीन से होने वाली मोटी कमाई के कारण वह दिल्ली से कोकीन की सप्लाई अपने पैडलरों के माध्यम से देश के विभिन्न स्थानों में करता है. कुछ दिन पूर्व उसके द्वारा अपने एक पेडलर जावेद आलम को कोकीन बेची गई थी,और देहरादून में आयोजित होने वाली पार्टियों व कॉलेज के युवा छात्र-छात्राओं को सप्लाई करने हेतु बताया गया था.. गैंग में शामिल गिरफ्तार जावेद आलम के माध्यम से वह पूर्व में भी देहरादून व उसके आसपास के शहरों में कोकीन की सप्लाई कर चुका है। अभियुक्त से पूछताछ के दौरान अभियुक्त के पासपोर्ट व वीजा के दिसंबर 2025 में खत्म होने तथा उसके बिना वैध पासपोर्ट व वीजा के अवैध रूप से दिल्ली में रहने की जानकारी भी पुलिस टीम को प्राप्त हुई है, जिसके संबंध में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग: मोर्टार फटने से 08 लोग बुरी तरह घायल.. 02 की हालत नाजुक... घायलों को दून अस्पताल कराया गया भर्ती. ब्लास्ट होने से किसी का हाथ गायब तो,किसी का शरीर का अन्य अंग उड़ा.. 

बता दें की मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि के विजन को साकार करने के लिये एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 03/06/2026 को पुलिस टीम द्वारा जोहड़ी रोड पर स्थित पुरानी मजार के पास दौराने चैकिंग मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त जावेद आलम पुत्र मुस्तफा निवासी रहमत कॉलोनी बरला रोड देवबंद थाना देवबंद जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 37 वर्ष को 11.77 ग्राम अवैध कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना राजपुर पर अंतर्गत धारा 8/21/27/29 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया..पूछताछ में अभियुक्त जावेद आलम द्वारा बताया गया कि वह उक्त मादक पदार्थो को विशेष कर शहर में आयोजित होने वाली बड़ी पार्टी व कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को सप्लाई करता है। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसे कोकीन जॉन उर्फ जोसेफ नाम के व्यक्ति, जो कि दिल्ली में रहता है, के द्वारा उपलब्ध करायी जाती है।अभियुक्त जावेद आलम से पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्त जॉन उर्फ जोसेफ को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मालवीय नगर दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  डालनवाला कोतवाल पर गिरी गाज़..मुख्यमंत्री धामी ने किया कोतवाली डालनवाला का औचक निरीक्षण..तत्काल SSP देहरादून भी कोतवाली पहुँचे..सूचना मिलने बावजूद इंस्पेक्टर डालनवाला द्वारा विलंब करने पर SSP ने इंस्पेक्टर को किया लाइन हाजिर..

गिरफ्तार मास्टरमाइंड अभियुक्त का नाम/पता

JOHN उर्फ JOSEPH उर्फ़ MORIS उर्फ ND BROTHER S/O N GUESSAN R/O VAAFLA SP BOUAFLE IVOIRIENNE REPUBLIC OF COTE D IVOIRE, उम्र- 30 वर्ष।

धरपकड़ पुलिस टीम :-

1- उ0नि0 पी0डी0 भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर..


2- उ०नि० सूरज कंडारी, चौकी प्रभारी जाखन
3- अ०उ०नि० कीर्ती लाल
4- कां० सोनी कुमार
5- कां० सौरभ रावत
6- कां० कुलदीप सिंह
7- कां० मुस्तकीम

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें