पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में SSP देहरादून द्वारा परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा..

पूर्ण पारदर्शिता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए ड्यूटी में नियुक्त पुलिस कर्मियों को दिये निर्देश….परीक्षा केंद्रों के आस-पास संदिग्ध व्यक्तियों पर भी सतर्क दृष्टि रखने के दिये निर्देश

पुलिस आरक्षी (जनपदीय पुलिस/पीएसी/आईआरबी) भर्ती प्रक्रिया के तहत जनपद के 21 परीक्षा केन्द्रो पर कड़ी सुरक्षा ले बीच आयोजित कराई जा रही है लिखित परीक्षा..

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा:SSP देहरादून की सटीक रणनीति से गिरफ्त में आया अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट..राजपुर पुलिस ने ₹20 लाख से अधिक "क़ीमत" की कोकीन के साथ सूडान (विदेशी)ड्रग्स पैदलरों को दबोचा..

देहरादून: रविवार 03 अगस्त 2025 को जनपद के 21 परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस आरक्षी (जनपदीय पुलिस/पीएसी/आईआरबी) भर्ती प्रक्रिया की लिखित परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित कराई गई.. भर्ती प्रक्रिया को पूर्णत: पादर्शिता एंव निर्बाध रूप से सम्पन्न कराये जाने हेतु एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया. निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा डयूटी में नियुक्त पुलिस कर्मियों को परीक्षा डयूटी के दौरान पूर्ण निष्ठा एंव कार्यकुशलता केे साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए..साथ ही भर्ती केन्द्रों के आस-पास किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक रूप से न रुकने देने तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए गए..

यह भी पढ़ें 👉  पुलिसिंग:आगामी त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत अतिरिक्त जनसुरक्षा को लेकर दून पुलिस ने कसी कमर..SSP देहरादून ने स्वयं सड़क पर उतरकर यातायात/सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था का जायज़ा लिया..मुख्य बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनाती को लेकर उच्चधिकारियों से पत्राचार..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें