आस्था: कावड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने स्वयं मैदान में उतरे SSP दून..कावड़ श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया स्वागत..

फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं..श्रद्धालुओं से वार्ता कर उनकी यात्रा के संबंध में ली जानकारी..कावंड मेले के अंतिम पड़ाव में श्रद्धालुओं के भीड़ बढ़ने के दृष्टिगत सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए निर्देश..कांवड़ मेले में ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों से वार्ता कर किया उनका उत्साहवर्धन

ड्यूटी के साथ- साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहने तथा पूर्ण निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के सभी अधीनस्थ अधिकारियों/ कर्मचारियों को दिये निर्देश..

यह भी पढ़ें 👉  सवा लाख से अधिक दीपों से जगमगायेगा देहरादून का परेड ग्राउंड….जिलाधिकारी दून गणतंत्र दिवस सहित दीपोत्सव कार्यक्रम की तैयारीयों में तत्परता से जुटी..

देहरादून : 8 अगस्त 2026 को एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा ऋषिकेश और रानीपोखरी, रायवाला क्षेत्र का भ्रमण कर कावंड मेले में किये गये पुलिस प्रबन्धों का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान पुलिस व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए एसएसपी दून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये..इस भ्रमण के दौरान कावड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर एसएसपी देहरादून द्वारा उनका स्वागत किया गया. साथ ही उनसे वार्ता कर उनकी यात्रा के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। वार्ता के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को फल, पेय पदार्थ तथा मिष्ठान वितरित करते हुए उनकी सुरक्षित एंव सुगम यात्रा हेतु अपनी शुभकामनाएं दी। इसके तत्पश्चात एसएसपी देहरादून कावड़ ड्यूटी में नियुक्त पुलिस कर्मियों से वार्ता कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए सभी कर्मियों को अपने स्वास्थय का ध्यान रखने तथा पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी ड्यूटियों का निर्वहन करने के निर्देश दिये गये।

यह भी पढ़ें 👉  सावधान: उत्तराखंड में डेंगू का डंक. इस गावँ में ड़ेंगू ने मचाया कहर.. ड़ेंगू पीड़ितों की संख्या लगभग 100 के करीब ..

निरीक्षण के दौरान एसएससी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को कावड़ यात्रा के अंतिम पड़ाव में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के दृष्टिगत आसपास के जनपदों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पुर निर्धारित मार्गो पर ही कावड़ यात्रा को संचालित किए जाने तथा श्रद्धालुओं के वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही खड़ा करवाने के निर्देश दिए गए, जिससे मुख्य मार्गों पर अनावश्यक रूप से वाहनों का दबाव न बढ़े तथा कावड़ यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम तैयारी: सुरक्षित,सुगम और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के लिए शासन - प्रशासन ने कसी कमर..मुख्य सचिव ने सम्बन्धित जनपदों एवं यात्रमार्गों की तैयारियों को परखा…

निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान एसएसपी देहरादून के साथ पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें