सख़्ती:अस्थाई अतिक्रमण पर फिर चला दून पुलिस का डंडा..पलटन बाजार, तहसील चौक,घंटाघर सहित आस पास के क्षेत्रों में अतिक्रमण के विरुद्ध ताबड़तोड़ अभियान ..

भारी भरकर जुर्माना काटने और फुटपाथों पर रखे सामान किए गए ज़ब्त..

सड़क किनारे फुटपाथों पर अतिक्रमण करने वाले 27 दुकानदारों के पुलिस एक्ट में किये चालान

दुकानों के बाहर फुटपाथों पर लगी 20 रिंगों को किया जब्त

देहरादून: देहरादून शहर के बीचो-बीच बाजारों में अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ एक बार फिर दून पुलिस ने रविवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई की.. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस एक्ट में भारी भरकम जुर्माना काटने के साथ ही पैदल चलने वाले फुटपाथों पर लगने वाले सामानों को ज़ब्त किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार पर विजिलेंस का शिकंजा: आय अधिक संपत्ति अर्जित मामलें में फ़ंसे समाज कल्याण अधिकारी के घर छापेमारी..लाखों की नगदी और चल-अचल संपत्तियों के महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद..कार्रवाई जारी..
Oplus_16908288
Oplus_16908288

बता दें कि एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने- अपने थाना क्षेत्र में मुख्य बाजारों, सड़क किनारे फुटपाथों पर अस्थाई अतिक्रमण कर आम जन के आवागमन व यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.इन्ही निर्देशो के क्रम में रविवार 20अप्रैल 2025 को कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत पलटन बाजार, तहसील चौक, घण्टाघर, आदि स्थानों में अस्थाई अतिक्रमण करने वालो के विरुद्ध अभियान चलाते हुए कार्यवाही की गई. अभियान के दौरान सड़क किनारे फुटपाथों व दुकानों के बाहर मुख्य मार्गो पर अस्थाई अतिक्रमण करने वाले 27 दुकानदारों के पुलिस द्वारा 83 पुलिस एक्ट 2,70,000/-₹ के कोर्ट के चालान किये गए.इसके साथ ही दुकानों के बाहर अतिक्रमण कर फुटपाथों पर लगाए गए 20 लोहे के रिंगों वाले सामान को पुलिस द्वारा जब्त किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  बिग न्यूज़: सुधार को लाया जा रहा खराब हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश..वायु सेना के MI-17 से हैंग कर गौचर हवाई पट्टी ले जाया जा रहा था खराब हेली..डिसबैलेंस होने से रामबाड़ा के समीप हादसा…
Oplus_16908288
Oplus_16908288

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें