सफलता: चर्चित बैरागीवाला हत्याकांड में मुख्य आरोपी सहित 03 अभियुक्त हरियाणा से गिरफ्तार..हत्यारों की जमकर खातेदारी कर परेड..

SSP दून के नेतृत्व में मिली सफलता …प्रकरण में अब तक कुल 09 अभियुक्तों की गिरफ्तारी ..घटना में शामिल फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी क़ो लेकर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा लगातार गैर प्रान्तों में दी जा रही थी दबिशें..

देहरादून : थाना सहसपुर के अंतर्गत बैरागी वाला इलाके में बीते दिनों हुए चर्चित विनोद कुमार हत्याकांड के मुख्य आरोपी सहित तीन अभियुक्तों को देहरादून पुलिस ने आखिरकार हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्त में आए तीनों अभियुक्तों की जमकर खातिरदारी कर पुलिस ने परेड भी कराई. इस प्रकरण में नामजद व फरार चल रहे अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी देहरादून प्रेमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देशन में अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा सुरागरसी करते हुए उनके सभी सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी रहीं थी.पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासोें के परिणाम स्वरूप 02 जुलाई 2026 को घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त अमन पुत्र मासूम को उसके 02 अन्य साथियों साजेव व आजम के साथ हरियाणा में यमुनानगर हाईवे स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया गया। अब तक इस मामलें में 09 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. बता दें की इस जघन्य हत्याकांड के उपरांत दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक तनाव भी खूब जमकर हुआ था. हालांकि इस दौरान पुलिस भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती और मुस्तेदी के चलते हिंसक तनाव को भी कानून के डंडे से समय रहते कंट्रोल में किया गया. ये हत्याकांड बैरागी वाला गांव में खेत में पानी लगाने के विषय को लेकर दो अलग-अलग समुदायों के बीच विवाद और फिर मारपीट के दौरान हुआ था..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून पुलिस ने यूट्यूबर बॉबी कटारिया के घर गुरुग्राम में चस्पा किया कुर्की का नोटिस

देहरादून पुलिस के अनुसार 13 जून 2026 की सांय शाम के समय सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बैरागी वाला में खेत में पानी चलाने को लेकर दो पक्षों के मध्य हुए जमकर हिंसक तनाव हुआ. इस प्रकरण में एक पक्ष से आये व्यक्तियों 1- रज्जाक पुत्र मासूम 2- अमन पुत्र मासूम , 3- यूनूस पुत्र महबूब, 4- जावेद पुत्र मासूम 5- इम्तियाज पुत्र शम्स 6- शहबाज 7- शराफत अली पुत्र स्व0 लियाकत 8- मासूम पुत्र स्व0 महबूब 9- आदिल पुत्र इम्तियाज, 10- शमून पुत्र जब्बार, 11- सलमान पुत्र युनुस 12- इन्तेजार व 30-40 अन्य व्यक्तियों द्वारा दूसरे पक्ष के 03 व्यक्तियों अशोक कुमार पुत्र भगवत प्रसाद, विनोद कुमार पुत्र भगवत प्रसाद तथा राजेश कुमार पुत्र भगवत प्रसाद के साथ मारपीट की गई. इस घटना में दूसरे पक्ष के लोगों क़ो गंभीर चोटें आयी.और ग्रामीणों द्वारा उपचार के लिए लेहमन अस्पताल ले जाते समय विनोद कुमार की उपचार के दौरान दर्दनाक मौत हो गई..
घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त दोनों पक्षों के मध्य पूर्व से विवाद चल रहा था, और विगत दो-तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर उनके मध्य आपस में कहा सुनी हुई थी। घटना के संबंध में मृतक के भाई अशोक पुत्र भगवत प्रसाद द्वारा कोतवाली सहसपुर पर दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली सहसपुर पर घटना में शामिल नामजद व अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध, धारा – 103/109/191(2)/3(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है. इस प्रकरण की गंभीरता व संवेदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल अलग अलग पुलिस टीमो का गठन किया गया.गठित टीमों द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 06 अभियुक्तों, 1- रज्जाक पुत्र मासूम, 2- सलमान पुत्र युनुस, 3- जावेद पुत्र मासूम, 4- शहबाज पुत्र शहीद, 5- इम्तियाज पुत्र शमसुद्दीन, 6- इन्तजार पुत्र जमील को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.

यह भी पढ़ें 👉  राजस्व पुलिस की जगह रेगुलर पुलिस में अब तक 2 थाने और 7 नई पुलिस चौकियां खुली. संसाधनों की कमी के चलते व्यावहारिक समस्याएं बढ़ी. 4 थाने और 13 चौकियां अभी बाकी..

वही हत्याकांड में नामजद व फरार चल रहे अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए उनके सभी सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही थी। पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासोें के परिणाम स्वरूप आज दिनांक- 02-07-2026 को पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त अमन को उसके 02 अन्य साथियों साजेव व आजम के साथ हरियाणा में यमुनानगर हाईवे स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  SSP दून के कुशल नेतृत्व में हत्या की घटना का खुलासा.. घटना में शामिल मुख्य हत्यारोपी सहित 03 अभियुक्त चढे दून पुलिस के हत्थे..

गिरफ्तार अभियुक्त:-

1- अमन पुत्र मासूम निवासी ग्राम बैरागीवाला, कोतवाली सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र- 24 वर्ष,
2- सावेज पुत्र अल्लारक्खा निवासी ग्राम बैरागीवाला कोतवाली सहसपुर जनपद देहरादून, उम्र- 21 वर्ष,
3- आजम पुत्र युनूस निवासी ग्राम बैरागीवाला, कोतवाली सहसपुर, जनपद देहरादून

पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण :

1- रज्जाक पुत्र मासूम, उम्र- 28 वर्ष
2- सलमान पुत्र युनुस, उम्र- 24 वर्ष
3- जावेद पुत्र मासूम, उम्र- 22 वर्ष
4- शहबाज पुत्र सहीद, उम्र- 27 वर्ष
निवासी ग्राम बैरागीवाला, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून

5- इम्तियाज पुत्र शमसुद्दीन निवासी लखनवाला, कोतवाली सहसपुर, देहरादून उम्र- 58 वर्ष
6- इन्तजार पुत्र जमील निवासी बैरागीवाला, कोतवाली सहसपुर, देहरादून, उम्र-32 वर्ष

पुलिस टीम :-

1- निरीक्षक प्रदीप सिंह रावत, प्रभारी कोतवाली सहसपुर
2- व0उ0नि0 मनमोहन सिंह नेगी
2- उ0नि0 अशोक कुमार
3- का0 त्रेपन सिंह
4- का0 बृजपाल सिंह
5- का0 फरमान
6- का0 मंजीत कुमार

एस0ओ0जी0 टीम

1- निरीक्षक खुशीराम पाण्डे, प्रभारी एसओजी देहात
2- उ0नि0 विनोद राणा
3- का0 मनोज कुमार
4- का0 जितेन्द्र कुमार

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें