बारिश का कहर: घनसाली-केदारनाथ मोटरमार्ग पुल ध्वस्त..मुश्किलों में फंसे ग्रामीणों और यात्रियों को वैकल्पिक मार्गो और रोपवे से SDRF दल ने सुरक्षित निकाला..राहत बचाव जारी..

देहरादून/घनसाली: उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश के कारण मैदानी इलाकों के साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में जगह-जगह मुसीबतों का सिलसिला जारी हैं..घनसाली पर्वतीय क्षेत्र के केदारनाथ मोटरमार्ग पर मुयालगांव के समीप आवागमन का पुल के ध्वस्त होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं.ऐसे में राहत बचाव दल SDRF द्वारा घनसाली के ग्रामीणों और यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत एक वैकल्पिक मार्ग तैयार किया हैं..इसके बाद SDRF टीम ने लगभग 100 से अधिक यात्रियों और ग्रामीणों को रोपवे की सहायता से नदी के पार कर सुरक्षित कराया गया. इसके साथ ही एक स्थानीय महिला जिनकी स्वास्थ्य स्थिति अत्यधिक खराब थी,उन्हें स्ट्रेचर के माध्यम से मद्दत देकर एंबुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया..

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा:SSP देहरादून ने ड्रग्स माफियां की तोड़ी क़मर….देहरादून में पहली बार किसी सक्रिय ड्रग्स माफियां के खिलाफ फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन करते हुए करोडों की अवैध सम्पत्ति को कराया फ्रीज..दो अन्य ड्रग्स माफियाओं पर कार्रवाई जारी..

SDRF द्वारा राहत बचाव कार्य जारी..

जानकारी के अनुसार एसडीआरएफ रेस्क्यू दल का राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है.इसके अतिरिक्त SDRF स्थिति को संभालने और प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए तत्पर बनी हुई हैं.

यह भी पढ़ें 👉  आक्रोश: पीएम के दौरे से पहले ,फिर गरमाया देवस्थानम बोर्ड का मुद्दा, गंगोत्री धाम के बाजार व घाटो में सन्नाटा, केदारधाम में bjp नेताओ की नो एंट्री, पूर्व मुख्यमंत्री को भी झेलना पड़ा विरोध...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें