शासन, प्रशासन के बीच हुई महत्वपूर्ण बैठक, कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श . प्रमुख सचिव गृह ने दिया सकारात्मक आश्वासन..

आज 25 जनवरी, 2022 को प्रमुख सचिव, गृह, उत्तराखण्ड शासन आर0के0 सुधांशु, द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय, देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस विभाग द्वारा किये जा रहे कार्य एवं विभिन्न मुद्दों पर चर्चा/विचार-विमर्श किया गया

उक्त विचार-विमर्श के दौरान पुलिस विभाग द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक, पी/एम- श्री सेंथिल अबुदेई कृष्ण राज एस द्वारा प्रस्तुतिकरण के माध्यम से पुलिस के शासन स्तर के मुद्दों से उनको अवगत कराया गया।

माननीय प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए विजन SMART (S-Sensitive & Strict, M-Modern with Mobility, A-Alert & Accountable, R- Reliable & Responsive, T-Trained & Techno-Savvy) Policing पर उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रमुख सचिव, गृह द्वारा सराहना की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC पेपर लीक प्रकरण में अब RMS सुपरवाइजर की संपत्ति ज़ब्त कार्यवाही शुरू..

बैठक में निम्न बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया गया-

  1. कार्मिक, प्रोवजिनिंग, आधुनिकीकरण, पुलिस कल्याण, कानून व्यवस्था, फायर, संचार, ड्रग्स, साइबर क्राइम आदि मुद्दों पर गहराई से मंथन किया गया।
  2. तीन जनपदों- ऊधमसिहनगर, देहरादून, हरिद्वार में ट्रैफिक थाने खोले जाने पर भी चर्चा की गयी।
  3. पर्यटन की दृष्टि से अतिमहत्वपूर्ण चोपता, धारी, सांकरी आदि में थाने/चौकियां खोले जाने पर चर्चा।
  4. पुलिस कर्मियों हेतु पुरस्कार धनराशि की व्यवस्था हेतु नया उपलेखाशीर्षक खोले जाने पर चर्चा।
  5. गैरसैंण में आईआरबी की तीसरी बटालियन की स्थापना पर चर्चा।
  6. पुलिस आधुनिकीकरण हेतु बजट बढ़ाये जाने का अनुरोध किया गया।
  7. आर्थिक अपराध थाना, नई फायर यूनिट खोले जाने तथा प्रशिक्षण भत्ते प्रदान करने का अनुरोध किया गया।
  8. प्रदेश में पुलिस भवनों, थाना/चौकियों के भवनों हेतु बजट बढ़ाने का अनुरोध किया गया।
  9. निष्क्रिय वाहनों के स्थान पर नए वाहन स्वीकृत करने पर चर्चा की गयी।
  10. पीएसी के जवानों को मूवमेंट हेतु ट्रकों के स्थान पर बसों से मूवमेंट कराने हेतु बसों का नियतन बढ़ाने हेतु अनुरोध किया गया।
यह भी पढ़ें 👉  सावधान: कोरोना की बढ़ने लगी रफ़्तार. उत्तराखंड आ रहे पर्यटकों के लिए ,ये हुआ बेहद जरुरी..

पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा किये जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों के सम्बन्ध में कहा गया कि हमारे infrastructure बेहतर हुए हैं। माननीय प्रधानमंत्री जी की स्मार्ट पुलिसिंग की अवधारणा पर उत्तराखण्ड पुलिस अग्रसर है। उत्तराखण्ड पुलिस ने विगत वर्षों में काफी कुछ हासिल किया है, संवेदनशील पुलिसिंग की ओर भी काफी काम हुआ है, परंतु अभी भी हमें काफी कुछ हासिल करना बाकी है।

यह भी पढ़ें 👉  फ़र्ज़ी रजिस्ट्री घोटाला: एडवोकेट देवराज तिवारी की जमानत याचिका खारिज़..इटली में बेटी की शादी के लिए मांगी गई थी अल्पावधि /अंतरिम जमानत 

प्रमुख सचिव, गृह, उत्तराखण्ड शासन आर0के0 सुधांशु, ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को स्मार्ट पुलिस बनाने में शासन पुलिस मुख्यालय के साथ है और हम इस ओर पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सकारात्मक रूख अपनाते हुए पुलिस विभाग की समस्याओं का समाधान करेंगे।

खबर सनसनी डेस्क

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहिए खबर सनसनी के संग। www.khabarsansani.com

सम्बंधित खबरें