नाबालिग लड़की को डरा- धमकाकर उसके साथ डेढ़ साल से बलात्कार करने वाले आरोपी शाबिर मलिक को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार.. तंग आकर पीड़िता एक पहले ही की पुलिस में शिकायत.. 

देहरादून: थाना सहसपुर क्षेत्र में एक 15 साल की नाबालिग लड़की को लगातार डरा-धमकाकर पिछले डेढ़ साल से अपनी हवस का शिकार बनाने वाले दुष्कर्म आरोपी-शाबिर मलिक पुत्र कामिल मलिक को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है.इस मामलें पीड़िता ने तंग आकर जब अपनी मां को अपनी परेशानी बताई.उसके बाद पीड़िता की माँ ने एक दिन पहले रविवार (31 मार्च 2024) को सहसपुर थाने तहरीर देकर बताया कि अप्रैल 2023 में उनकी बेटी को डरा-धमका कर आरोपी ने जबरन बलात्कार किया. इसके बाद लगातार उसको ब्लैकमेल करने और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी ने डेढ़ साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया.ऐसे में जब  लगातार लकड़ी की तबियत बिगड़ने लगी तो परेशान और तंग आकर बेटी ने अपनी मां परिजनों को सारी बात बताई…पुलिस के अनुसार आरोपी को सोमवार (01अप्रैल 2024)को लाघा रोड शीतला नदी के पुल के पास से गिरफ्तार किया गया. अभियुक्त शाबिर मलिक के खिलाफ धारा 376(3) IPC व 5/6 पोक्सो अधिनियम के मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया,जहां से अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया हैं.

यह भी पढ़ें 👉  तहसीलों में वर्षो से लंबित चल रहे मामलों के निस्तारण को लेकर देहरादून DM की मैराथन सुनवाई जारी..1 अगस्त से अब तक 3822 वाद निस्तारण..जनमानस से मधुर व्यवहार कर वादों को निस्तारण करने में जोर दे अधिकारी:जिलाधिकारी..

डेढ़ साल से ख़ौफ़ होने की वजह से पीड़िता ने अपनी परेशानी छुपाई..

थाना सहसपुर पुलिस के अनुसार  31 मार्च 2024 को सहसपुर निवासी एक महिला द्वारा लिखित तहरीर दी कि उनकी नाबालिक पुत्री जिसकी उम्र 15 वर्ष हैं,उसको लगभग डेढ साल से शाबिर मलिक पुत्र कामिल मलिक निवासी केदारावाला थाना सहसपुर देहरादून द्वारा पीछा कर परेशान किया जा रहा है,अभियुक्त द्वारा पिछले साल अप्रैल में उनकी पुत्री को डरा धमकाकर उसके साथ बलात्कार किया था. इस संबंध में किसी को बताने पर वादिनी को जबरदस्त तरीके से डराया धमकाया गया.और फिर उसके बाद लगातार ब्लैकमेल दुष्कर्म किया.तहरीर में पीड़िता की माँ ने यह भी बताया जान से मारने की धमकी व अन्य कारणों से उनकी पुत्री काफी डर गयी थी.यही वजह रही कि उक्त घटना के संबंध में उसने किसी को नहीं बताया.लेकिन अब अभियुक्त द्वारा उसे हद से ज्यादा परेशान करने पर उनकी पुत्री ने सारी बाते घरवालों को बतायी..

यह भी पढ़ें 👉  सावधान: उत्तराखंड में डेंगू का डंक. इस गावँ में ड़ेंगू ने मचाया कहर.. ड़ेंगू पीड़ितों की संख्या लगभग 100 के करीब ..

 हर बार देहरादून पहुँचते ही ब्लैकमेल कर दुष्कर्म

पुलिस के अनुसार अभियुक्त शाबिर मलिक देहरादून के केदारवाला का रहने वाला हैं.और होटल लाइन में नौकरी करता है.पीड़ित पक्ष के अनुसार अप्रैल 2023 में जब पीड़ित लड़की 14 वर्ष की थी,तब पहली बार उसको जबरदस्त तरीके से डरा-धमका कर उसके साथ अभियुक्त ने दुष्कर्म किया.इसके बाद तीन-चार महीने तक अभियुक्त ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा.इसके उपरांत अभियुक्त बीच-बीच में जम्मू कश्मीर और लद्दाख जाता रहा.लेकिन जब भी वह देहरादून आता था,तब पीड़िता को लगातार जान से मारने और उसके परिवार को भी बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देकर उसके के साथ दुष्कर्म करता रहा.

यह भी पढ़ें 👉  श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद. 6माह तक ओकारेश्वर मंदिर में विराजमान रहेंगे बाबा केदार..

गिरफ्तार अभियुक्त..

1- शाबिर मलिक पुत्र कामिल मलिक निवासी केदारावाला, थाना सहसपुर, देहरादून..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें