दुःखद: कार के ऊपर गिरा बोल्डर ,चालक की मौके पर मौत, 3 घायल। पिथौरागढ़ जिले मे हुआ दर्दनाक हादसा..

पिथौरागढ़

ज़िला मुख्यालय से थल की ओर जा रही आल्टो कार के ऊपर पहाड़ी से एक बोल्डर गिर गया। इस दुर्घटना में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई और पिता-पुत्र समेत 3 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम को अल्टो कार संख्या यूके 05बी- 3034 पिथौरागढ़ से थल की ओर जा रही थी। इसी दौरान सुवालेक के समीप पहाड़ी से एक बोल्डर अल्टो कार के ऊपर गिर गया। इस हादसे में कार चालक देवेंद्र सिंह उर्फ दीपक सिंह माहरा पुत्र राजेंद्र सिंह माहरा उम्र 30 वर्ष निवासी जाड़ापानी की मौके पर ही मौत हो गई। बेरीनाग निवासी मोहन सिंह पुत्र बिशन सिंह उम्र 44 वर्ष, सचिन सिंह पुत्र बिशन सिंह उम्र 18 वर्ष, जगत सिंह रौतेला पुत्र मोहन सिंह निवासी जाड़ापानी घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना थल थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग्: उत्तराखंड में नए साल के शुरुआत में "कोरोना विस्फोट", प्रदेश में बढ़ते आंकड़े चिंताजनक. फिर बिगड़ने लगे हालात.*आज आँकड़ा 250 पार.*

घायलों को 108 से जिला अस्पताल पिथौरागढ़ पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी, कांस्टेबल धर्मेंद्र और रमेश शर्मा ने मौके पर पहुंचे। चालक देवेंद्र का शव कार के भीतर फंसा था।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम को अल्टो कार संख्या यूके 05बी- 3034 पिथौरागढ़ से थल की ओर जा रही थी। इसी दौरान सुवालेक के समीप पहाड़ी से एक बोल्डर अल्टो कार के ऊपर गिर गया। इस हादसे में कार चालक देवेंद्र सिंह उर्फ दीपक सिंह माहरा पुत्र राजेंद्र सिंह माहरा उम्र 30 वर्ष निवासी जाड़ापानी की मौके पर ही मौत हो गई। बेरीनाग निवासी मोहन सिंह पुत्र बिशन सिंह उम्र 44 वर्ष, सचिन सिंह पुत्र बिशन सिंह उम्र 18 वर्ष, जगत सिंह रौतेला पुत्र मोहन सिंह निवासी जाड़ापानी घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना थल थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखत: कालसी क्षेत्र में खाई में गिरी कार..03 की मौत...एक जख्मी..

घायलों को 108 से जिला अस्पताल पिथौरागढ़ पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी, कांस्टेबल धर्मेंद्र और रमेश शर्मा ने मौके पर पहुंचे। चालक देवेंद्र का शव कार के भीतर फंसा था। वाहन की चादर को काटकर कार में फंसे शव को बमुश्किल निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क सुरक्षा विशेष मुहिम: यातायात सुधार की दिशा में की गई अभिनव पहल को परवान चढाते SSP देहरादून…..ट्रैफिक रुल्स उल्लंघन करने वाले युवाओं के परिजनों से ऐसे स्वंय वार्ता कर लिया फीड बैक..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें