दुखद: बारातियों से भरी गाड़ी गहरी खाई में गिरी, 14 लोगों की मौत. देर रात हुआ दर्दनाक हादसा..

उत्तराखंड के चंपावत जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां बारातियों से भरी एक मैक्स गाड़ी गहरी खाई में गिर गई।मैक्स में सवार 16 मैं से 14 लोगों की मौत हो गई है। गाड़ी बारातियों को टनकपुर से लेकर वापस लौट रही थी। हादसा देर रात सूखीढांग में हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में कांवड़ियों का रिकॉर्ड सैलाब उमड़ा,SSP ने खुद मोर्चा संभाल आवागमन को किया कंट्रोल..

बताया जा रहा है कि मैक्स वाहन संख्या यूके 04 टीए 4712 में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे।रात 3 बजकर 20 मिनट के आसपास मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉  कबूतरबाजी में STF का शिकंजा: विदेश में नौकरी का झांसा देकर 10 लाख हड़प फर्जी वीजा-टिकट थमाया,उत्तराखंड से लेकर मध्यप्रदेश तक कबूतरबाजी का जाल,आरोपी पंजाब से गिरफ्तार..

सभी 14 शवों को खाई से बाहर निकाला गया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। यहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। इनमें से चालक की हालत ज्यादा गंभीर है। मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव के हैं। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। माना यह जा रहा है कि मैक्स में क्षमता से अधिक सवारी होने से दुर्घटना हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  बिग-ब्रेकिंग: PM और CM के नाम सुसाइड नोट लिखकर देहरादून के नामी बिल्डर ने आठवीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी...सुसाइड नोट में साउथ अफ्रीका वाले व्यापारी बंधु का नाम !..मुक़दमा दर्ज कर आरोपित लोगों से पूछताछ जारी...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें